{"_id":"66ccba5a5784f306a103ecdc","slug":"allegation-a-young-man-was-beaten-over-a-dispute-over-money-transactions-then-a-video-was-made-by-urinating-on-him-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122916-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप:पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक को पीटा, फिर उस पर पेशाब कर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप:पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक को पीटा, फिर उस पर पेशाब कर बनाया वीडियो
Mon, 26 Aug 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के राजीव गांधी नगर निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक को रुपये लेनदेन के विवाद में आरोपी गाड़ी में डाल कर सिरसागंज रोड पर नहर किनारे ले गए। उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन पर पेशाब की और इसका वीडियो भी बनाया। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी अनुसूचित जाति के जबर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि कुछ दिन पहले मलिक मिल कालोनी निवासी एक व्यक्ति से जमीन का सौदा किया था। सौदे के दो लाख रुपये अभी बकाया था। कुछ दिन पहले जब वह अपने रुपये मांगने आरोपी के घर गया तो गाली गलौज कर भगा दिया गया। इसके बाद 24 अगस्त आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और उन्हें कार में डाल कर सिरसागंज रोड पर ले गया। नहर किनारे ले जाकर जातिसूचक गालियां देते हुए आरोपियों ने उसकी पिटाई की। उस से जबरन धमका कर कहलवाया की आरोपी के 10 लाख रुपये उस पर हैं। जबर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उस पर पेशाब भी की और इसका वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपी उसे से गाड़ी में डाल कर लाए और ज्योति तिराहे के पास उतार कर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।