{"_id":"616c87232f9fb06cd8584293","slug":"all-day-raining-agra-news-agr511801884","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड ने दी दस्तक, पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड ने दी दस्तक, पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से ठंड ने दी दस्तक, पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का
- सुबह से शाम तक 7.1 मिमी बारिश हुई
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। बादल घिर आए और 8 बजे के बाद बूंदाबांदी और कुछ जगह बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर में पूरे शहर में रिमझिम होती रही। सुबह से शाम तक दिन में तीन से चार बार तेज बारिश हुई। रविवार की बारिश से ठंड ने अब दस्तक दे दी है। सुबह से शाम तक कुल 7.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 5 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बारिश के आसार रहेंगे।
रविवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे है, वहीं बादलों के छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। दो दिन पहले तक दिन में पारा 36 डिग्री पर और रात में 19 डिग्री तक आ चुका है। रविवार की बारिश से अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिवाली तक पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी। बारिश के आसार बने रहेंगे। तेज हवाओं के साथ गरज चमक संग बारिश हो सकती है। दिन में दो से तीन बार तक बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी।
विज्ञापन
तेज हवाओं, बारिश से झूमे सैलानी
ताजमहल समेत स्मारकों पर पहुंचे सैलानियों के लिए मौसम जादूभरा रहा। तेज हवा के साथ बीच में बारिश से सुहाने हुए मौसम में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। ताज पर दिन भर सैलानी मौसम के साथ संगमरमरी शाहकार का जादुई अक्स देखते रहे।