{"_id":"59d372684f1c1bab538b5782","slug":"akhilesh-yadav-will-be-president-of-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ही रहेंगे सपा के अध्यक्ष, राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले मिले ये संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ही रहेंगे सपा के अध्यक्ष, राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले मिले ये संकेत
amarujala.com- Presented by: संकल्प दुबे
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा में शुरू हुई पारिवारिक कलह के बीच तीन महीने बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने की बात कहने वाले अखिलेश यादव पांच अक्टूबर के बाद भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान फिर से पार्टी की बागडोर मुलायम सिंह यादव को सौंपी जा सकती है।
आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में जानकारी दे रहे स्वागत समिति के अध्यक्ष रामजीलाल सुमन ने प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश का ताज बरकरार रहने के संकेत दिए। प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में रामजीलाल सुमन ने कहा कि जब अखिलेश यादव ने ये बयान दिया कि वे पार्टी के अध्यक्ष केवल तीन माह के लिए बने हैं, तब हालात कुछ और थे। आज कुछ और हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि पांच अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अखिलेश की ही ताजपोशी दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर होगी। पार्टी के अंदर इसकी तैयारियां भी चल रही हैं।

शिवपाल के बारे में कहा ये
आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर हो रही प्रेसवार्ता के दौरान अधिवेशन में शिवपाल सिंह यादव के आने का भी सवाल उठा। इस पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के माननीय विधायक हैं। उनके पास राष्ट्रीय अधिवेशन की सूचना है। उन्हें भी इसमें शामिल होना चाहिए।