फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav question on death of French tourist he said image of country and state is being torn apart

UP: फ्रांसीसी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव का सवाल- कहां है सरकार, बोले- तार-तार हो रही देश और प्रदेश की छवि

Fri, 22 Sep 2023 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है। साथ ही प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav question on death of French tourist he said image of country and state is being torn apart
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत के मामले में जहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा है कि प्रदेश सरकार कहां है?

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी स्मारक में फ्रांसीसी महिला पर्यटक अस्मा एक घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही। दोपहर 12.45 पर हादसा हुआ। एक घंटे बाद करीब 1:45 बजे सरकारी एंबुलेंस पहुंची। एक घंटा फतेहपुर सीकरी से आगरा आने में लगा। पहले एसएन इमरजेंसी ले गए। यहां से अपराह्न 3:45 बजे सिकंदरा हाईवे स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अस्मा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ये है मामला 
विश्वदाय स्मारक में आकस्मिक स्थिति में पर्यटकों के लिए एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली। पति मदद के लिए चिल्लाता रहा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एक घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में अस्मा स्मारक में फर्श पर पड़ी तड़पती रही। बिचपुरी से एंबुलेंस भेजी गई, उसे भी पहुंचने में एक घंटा लगा। अस्पताल पहुंचने में जैसे-जैसे देर हो रही थी, पर्यटक की जान उतने ही खतरे में जा रही थी। अंत में वो हुआ, जिसने विदेशी पर्यटक को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फ्रांसीसी पर्यटक की मौत: एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही अस्मा, मदद के लिए चिल्लाता रहा पति और चली गई जान

अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीट 
महिला पर्यटक की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि ' उप्र के फ़तेहपुर सीकरी में एंबुलेंस उपलब्ध न होने की वजह से किसी विदेशी मूल के मेहमान की जान चली जाना बेहद दुखद ख़बर है। श्रद्धांजलि! आगे लिखा है कि 'इन ख़बरों से देश-प्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तार-तार हो जाती है। आखिर प्रदेश सरकार कहां है?

 



ये भी पढ़ें - फ्रांसीसी पर्यटक की मौत: गोल्डन आवर में दम तोड़ गई जिंदगी, अस्पताल पहुंचाने में लग गए 2 घंटे
 

अब कराई जाएगी स्थायी एंबुलेंस की व्यवस्था
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल पर स्थायी रूप से एंबुलेंस उपलब्ध रहती है। फतेहपुर सीकरी में एंबुलेंस सुविधा नहीं है। ताजमहल की तरह फतेहपुर सीकरी में भी स्थायी एंबुलेंस की व्यवस्था कराएंगे। इस तरह की घटना यहां पहली बार हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed