फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh asked workers for permission to leave Karhal seat

Agra News: अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से मांगी करहल सीट छोड़ने की अनुमति

Tue, 11 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh asked workers for permission to leave Karhal seat
मैनपुरी। कार्यकर्ता और मतदाता ही एक राजनीतिक पार्टी को कभी अर्श पर पहुंचाते हैं तो कभी फर्श पर लाकर खड़ा कर देते हैं। ये बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब बखूबी समझ चुके हैं। इसी के चलते मंगलवार को उन्होंने सैफई में मैनपुरी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर करहल सीट छोड़ने की अनुमति मांगी। हालांकि सभी ने एक स्वर में उनके निर्णय के साथ खड़े रहने की बात कही।
विज्ञापन


मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया और पूर्व विधायक राजकुमार यादव कार्यकर्ताओं के साथ सैफई पहुंचे। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में डिंपल की जीत के लिए पहले आभार व्यक्त किया। फिर उन्होंने सीट छोड़ने के संबंध में लोगों से उनके दिल की बात जानी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा देश की तीसरे नंबर की पार्टी के रूप में सामने आई है। ऐसे में जिम्मेदारी बढ़ गई है। कन्नौज और करहल में से कहीं एक जगह से इस्तीफा देना होगा। उन्होंने करहल सीट से इस्तीफा देने के लिए कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानी। सभी ने एक स्वर में अखिलेश यादव के निर्णय के साथ खड़े रहने की बात कही। ऐसे में ये साफ हो गया है अखिलेश यादव करहल सीट से ही इस्तीफा देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खड़े रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed