फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aircraft passed over the Taj Mahal undeclared No Flying Zone in Agra

ताजमहल के ऊपर से गुजरा विमान: पर्यटक रह गए हैरान, एएसआई ने सीआईएसएफ से मांगी रिपोर्ट

Mon, 28 Feb 2022 09:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 09:03 PM IST
सार

ताजमहल में शाहजहां के उर्स के दौरान सोमवार दोपहर को उस वक्त पर्यटक हैरान रह गए, जब यमुना किनारे पश्चिमी ओर कम ऊंचाई पर एक विमान गुजरा। जबकि ताजमहल का आसपास क्षेत्र अघोषित नो फ्लाइंग जोन है। 

विज्ञापन
Aircraft passed over the Taj Mahal undeclared No Flying Zone in Agra
ताजमहल के ऊपर से गुजरता विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के अघोषित नो फ्लाइंग जोन में सोमवार की शाम बेहद कम ऊंचाई पर विमान ने उड़ान भरी तो उर्स में आए हजारों लोग चौंक उठे। विमान की तेज आवाज और बेहद नीचे उड़ने पर लोगों ने इसके वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


शाहजहां के उर्स के दूसरे दिन सोमवार दोपहर तीन बजे लोग तहखाने में प्रवेश के लिए कतार में थककर बैठे थे कि पश्चिमी किनारे पर यमुना की ओर बेहद नीचे उड़ान भरता विमान का शोर सुनाई दिया। एकदम नीचे उड़ान भरते विमान को देखकर लोग चौंक उठे। यह विमान शमशान घाट की ओर उड़ान भरता हुआ निकल गया। 

विज्ञापन

ड्रोन और विमान की उड़ान पर है पाबंदी

ताजमहल की 500 मीटर परिधि में ड्रोन उड़ान प्रतिबंधित है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन ताजमहल का नो फ्लाइंग जोन कितना है, इसका ब्यौरा किसी के पास नहीं है। वर्ष 2017 में गृह मंत्रालय ने उप्र सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में तीन हजार फुट की ऊंचाई तक नो फ्लाइंग जोन और दो हजार मीटर की परिधि में रेगुलेटेड जोन बनाने पर विचार हुआ था, लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताज पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि विमान ताज से कितनी दूर था। इस पर ताज की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed