एयरफोर्स अधिकारी का वाईफाई हैक: 70 लाख की डिमांड, न देने पर पर्सनल इंफॉर्मेशन वायरल करने की धमकी
आगरा में एयरफोर्स अधिकारी के वाईफाई से साइबर अपराधियों ने उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैक कर लिए। इसके बाद उसकी पर्सनल इंफॉर्मेशन वायरल करने की धमकी देकर 70 लाख रुपये की डिमांड की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एयरफोर्स के एक अधिकारी साइबर अपराध का शिकार हो गए। आरोपी ने शातिर तरीके से अधिकारी का वाईफाई सर्वर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैक कर लिया। इसके बाद एयरफोर्स लाखों रुपए की रकम की मांग की साथ ही ना देने पर पर्सनल इंफॉर्मेशन वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
जान से मारने की धमकी
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन में तैनात वायुसेना अधिकारी के पास दो जून को मोबाइल पर इंटरनेट कॉल आई थी, जिसके बाद उनसे 70 लाख रुपए की मांग की गई। साइबर अपराधी द्वारा कहा गया कि उनका सर्वर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैक कर लिए गए हैं। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित वायुसेना अधिकारी का आरोप है कि उनसे सात लोगों ने यह रकम मांगी थी।
ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग
दहशत में एयरफोर्स अधिकारी
इतना ही नहीं साइबर अपराधियों द्वारा नौकरी से निकलवाने और निजी जानकारी वायरल करने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद अधिकारी दहशत में आ गए और उन्होंने विभागीय कर्मचारियों और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - दिल टूटा तो मौत को लगाया गले: प्रेमिका की शादी के बाद दिया एक और मौका, जवाब से हुआ आहत, कर ली आत्महत्या
मुकदमा दर्ज
आगरा थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आशंका है कि साइबर अपराधी ने ऐसा किया है। रेंज साइबर सेल की मदद से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।