फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hurt by the marriage of girlfriend young man committed suicide by shooting himself in etah

दिल टूटा तो मौत को लगाया गले: प्रेमिका की शादी के बाद दिया एक और मौका, जवाब से हुआ आहत, कर ली आत्महत्या

Tue, 27 Jun 2023 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 11:27 AM IST
सार

कस्बा जैथरा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी युवक का 18 जून को शव मिला था। इस मामले में परिवार के लोगों ने हत्या का आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस जांच में मृतक की प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Hurt by the marriage of girlfriend young man committed suicide by shooting himself in etah
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जैथरा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी चेतन यादव ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने पर खुद ही गोली मारकर खुदकुशी की थी। यह खुलासा सोमवार को पुलिस की ओर से किया गया। हालांकि मृतक के भाई ने हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

18 जून की रात में मिला था शव 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि 18 जून की रात में धोकल और चमन नगरिया के बीच खेत में चेतन का शव मिला था। युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की थी। जबकि उसके भाई दीपक ने आकाश से झगड़ा होने की बात कहकर हत्या का नामजद मुकदमा लिखाया था। मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो गया था।

ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आई प्रेम कहानी 

इसके बाद सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर के नेतृत्व में इंटेलीजेंसी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम को लगाया गया। जांच में सामने आया कि चेतन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी शादी 12 जून को बागवाला क्षेत्र के एक गांव में हो गई। चेतन की पत्नी को भी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इसके चलते झगड़ा होता था। प्रेमिका की शादी होने के बाद से घर पर खाना-पीना बंद कर दिया था। रिश्ते के चाचा सत्येंद्र उर्फ पप्पू ने तमंचा झाड़ियों में छिपाया था। उसको बरामद कर लिया गया है। साक्ष्य छिपाने वाले पर भी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Agra News: ताजनगरी में चार साल पहले दिखाया गया था हवाई दर्शन का ख्वाब, नहीं हो सका पूरा; जानें वजह

विज्ञापन

प्रेमिका ने साथ जाने से कर दिया था इन्कार

एसएसपी ने बताया कि शादी के बाद प्रेमिका पर साथ रहने के लिए चेतन ने दबाव बनाया। ये बात बरामद फोन की कॉल रिकॉर्ड से स्पष्ट हुई है। उसने इन्कार कर दिया तो दोस्तों से प्रेमिका को ले जाने में मदद मांगी गई थी, लेकिन सभी ने मना कर दिया। इससे बाद पूरी तरह से वह टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed