{"_id":"649a6d3966133d5f7707c521","slug":"father-in-law-beheaded-daughter-in-law-with-an-ax-on-her-neck-people-were-shocked-to-see-the-incident-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुर बना जल्लाद: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर बना जल्लाद: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग
Tue, 27 Jun 2023 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:31 AM IST
सार
मृतका का पति यूपी पुलिस में सिपाही है। वो घर पर दो बच्चों और ससुर के साथ रहती थी। वहीं पुलिस हिरासत में आए ससुर ने बताया कि बहू की हरकतों से वो परेशान था, इसलिए मार दिया।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ससुर ने बहू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के वार से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ये दृश्य देख लोग कांप गए। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि आरोपी ससुर घर के बाहर ही बैठा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रहने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी।ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पुलिस गिरफ्त में आए ससुर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। छह महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में रहती है। सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी से झगड़ा किया। मैंने रोका तो लात मार दी। मैं गिर पड़ा। छोटी बहू के इस व्यवहार से मैं पूरी रात सो नहीं सका। सुबह उठा तो तनाव में था। इसीलिए कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला।