फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahmedabad-agra Flight Service Starts

अच्छी खबर: अहमदाबाद से आगरा की हवाई उड़ान शुरू, दूसरी लहर में हुई थी स्थगित

Tue, 20 Jul 2021 09:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Jul 2021 09:37 AM IST
सार

अहमदाबाद फ्लाइट 3 महीने से स्थगित चल रही थी। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान  सोमवार, बुधवार और शुकुवार को उपलब्ध रहेगी। 21 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस मुंबई के लिए भी अपनी फ्लाइट शुरू कर रहा है। 

विज्ञापन
Ahmedabad-agra Flight Service Starts
इंडिगो

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में स्थगित की गई उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। सोमवार को तीन महीने के बाद अहमदाबाद से आगरा के लिए विमान सेवा फिर से शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद-आगरा उड़ान सुबह 10.10 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। 30 मिनट के बाद 10.40 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान रवाना हो गई। अहमदाबाद से आगरा पहले दिन 55 यात्री आए, जबकि 78 यहां से रवाना हुए। 

विज्ञापन

कोरोना के कारण स्थगित हुई अहमदाबाद आगरा उड़ान के पहले दिन जबरदस्त रिस्पांस रहा। अहमदाबाद फ्लाइट 3 महीने से स्थगित चल रही थी। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान  सोमवार, बुधवार और शुकुवार को उपलब्ध रहेगी। 21 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस मुंबई के लिए भी अपनी फ्लाइट शुरू कर रहा है। इंडिगो ने अप्रैल में मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल के साथ ही बंगलुरू के लिए अपनी हवाई सेवा शुरू की थी। बंगलुरू के लिए उड़ान चलती रही, लेकिन अन्य उड़ानों में यात्रियों के न होने के कारण स्थगित कर दी गई थीं। हवाई अड्डे पर उतरे यात्रियों की कोरोना जांच भी हुई। 
विज्ञापन


मुंबई के लिए उड़ान कल से
सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह उड़ान चलेगी। 21 तारीख से इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई के लिए भी उड़ान फिर से शुरू हो रही है। - एए अंसारी, डायरेक्टर, खेरिया एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी उड़ानें जरूरी
होटल व्यवसाय करने वालों के मुताबिक कोरोना काल के बाद भारतीय पर्यटकों पर ही पर्यटन निर्भर है, इसलिए घरेलू पर्यटकों के लिहाज से लंबी उड़ानें जरूरी हैं। जितनी फ्लाइटें बढ़ेंगी, ताजनगरी के पर्यटन को उतने ही पंख लगेंगे। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि आगरा के व्यापारी सूरत और अहमदाबाद की यात्रा करते रहते हैं। अहमदाबाद की उड़ान शुरू होने से आगरा मंडल के व्यापारियों का समय बचेगा और व्यापार भी बढ़ेगा।


मथुराः अनियंत्रित होकर रजबहा में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed