{"_id":"5f3f885e8ebc3e3cd51888dd","slug":"agriculchure-kasganj-news-agr4556423168","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी, दुकानें बंदकर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी, दुकानें बंदकर भागे दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को टीम ने सिढ़पुरा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। यहां कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। टीम ने दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। साथ ही छह दुकानों से बीज के नमूने भी लिए।
जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने सिढ़पुरा क्षेत्र में चौहान खाद भंडार, अनामिका खाद भंडार, अमर खाद भंडार, एग्रीकल्चर वन स्टॉप सेंटर, अनुराग खाद भंडार, पाल खाद भंडार पर खाद बीज की गुणवत्ता परखी। यहां से खाद व बीज के सैंपल लिए। इसी क्षेत्र में मिश्रा फर्टिलाइजर्स, किसान खाद भंडार एवं एक अन्य दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।
कृषि अधिकारी ने मिश्रा फर्टिलाइजर्स और किसान खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी खाद बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे गुणवत्तापूर्ण खाद बीज किसानों को उपलब्ध कराएं। इसके अलावा कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे ब्रांडेड कीटनाशक ही बेचें। कृषि अधिकारी ने बताया कि फर्टिलाइजर्स गुणवत्ता की जांच के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा।