फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's victory marked the beginning of the second phase of the state handball competition.

Agra News: प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में आगरा की जीत से हुआ दूसरे चरण का आगाज

Sun, 02 Nov 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Agra's victory marked the beginning of the second phase of the state handball competition.
हैंडबाॅल प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आगाज शनिवार को हुआ। अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागी इसमें शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन मैच में बालक अंडर-19 वर्ग में आगरा की टीम ने लखनऊ को और बालिका में आगरा ने मेरठ की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 4 नवंबर तक चलेगी। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स और संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि खेलों में अनुशासन और एकाग्रता महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कविता के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिया मिश्रा, डॉ. मनोज वार्ष्णेय और रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान डॉ. एसके सिंह, विजय कुमार, विश्व प्रताप सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ठ, आराधना सिंह, नीलम चतुर्वेदी, अंजना चौहान, मालती वर्मा, सोमदेव सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मैचों के परिणाम
अंडर-19 बालक वर्ग के उद्घाटन मैच में आगरा ने लखनऊ को, दूसरे मैच में वाराणसी ने बरेली और तीसरे मैच में मेरठ ने अलीगढ़ को हराया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में अलीगढ़ ने लखनऊ को, आगरा ने मेरठ और प्रयागराज ने कानपुर को हराया।
अंडर-14 बालक वर्ग में कानपुर ने बरेली को, अयोध्या ने मुरादाबाद और गोरखपुर ने अलीगढ़ को पराजित किया।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed