फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's team of 9 players got sponsors

Agra News: आगरा की 9 खिलाड़ियों की टीम को मिला प्रायोजक

Sat, 09 May 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Agra's team of 9 players got sponsors
आगरा के ​खिलाड़ी
आगरा। झांसी में होने वाली राज्य स्तरीय मल्लखंभ प्रतियोगिता से पहले आगरा टीम को प्रायोजक मिलने से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ गया है। प्रतियोगिता 9 से 10 मई तक होगी। इसमें आगरा से कोच समेत 9 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एमडी जैन के रीनेश मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन किए।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर, नारायण बाग चौराहा झांसी में एमेच्योर मल्लखंभ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 12, 14, 18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही आगरा मल्लखंभ टीम को सागर बंसल एवं सूरज प्रोडक्ट लिमिटेड, राजगांगपुर (ओडिशा) की ओर से टी-शर्ट व लोअर स्पॉन्सर किए गए। इस मौके पर जिला मल्लखंभ एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रोमेश कुमार व लव तिवारी, कोषाध्यक्ष पौरुष गुप्ता, एमडी जैन इंटर कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल तथा क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टीम में देव, शिव, अमन, ललित, आशीष, शिवम, सुजल राणा, हर्षित चौहान शामिल हैं। टीम कोच अभिषेक कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed