{"_id":"5c0d28c4bdec22419b5dea46","slug":"agra-zone-team-wins-up-senior-cricket-championship-in-green-park-stadium-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में आगरा ने लिया कानपुर से 'बदला', बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में आगरा ने लिया कानपुर से 'बदला', बना चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
आगरा मंडल की क्रिकेट टीम बनी चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आगरा मंडल की टीम ने कानपुर मंडल की टीम को छह विकेट से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही आगरा ने पिछले साल कानपुर से फाइनल में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया। चैंपियनशिप में आगरा की टीम ने क्लीन स्वीप भी किया।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए मैच में टॉस जीतकर आगरा की टीम ने कानपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में नौ विकेट खोकर आगरा को 136 रनों का लक्ष्य दिया। कानपुर की ओर से भवानी सिंह ने 28 रन, मुरारी यादव ने 22 रन और अमित मेहरा व शुभम गुप्ता ने 21-21 रन बनाए।
आगरा की ओर से कप्तान मानिक बेरी और शाहरुख खान ने तीन-तीन विकेट लिए। अक्षत पांडे ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम ने 19.5 ओवरों में चार विकेट खोकर 142 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। आगरा की ओर से देव अचल ने नाबाद 46 रन, निशांत कुशवाहा ने 38 रन, कप्तान मानिक बेरी ने 21 और अक्षत पांडे ने 13 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप में आगरा की टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए पहला मैच इलाहाबाद को, दूसरा मैच लखनऊ को, तीसरा मैच चित्रकूट को हराया। सेमी फाइनल मैच में बस्ती को हराकर फाइनल मैच में कानपुर को मात दी। आगरा की शानदार जीत पर डीसीएए के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, केके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, फिरोज खान खुशी जाहिर की है।