फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will be free from single use plastic strategy made in Municipal Corporation

Agra: सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त होगा आगरा, नगर निगम में बनाई गई रणनीति

Tue, 06 Feb 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा को सिंगल सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को किसी भी कीमत में किसी को प्रयोग में न लाने दिया जाए। 
 

विज्ञापन
Agra will be free from single use plastic strategy made in Municipal Corporation
सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान। - फोटो : Panipat

विस्तार

आगरा में सिंगल यूज प्लास्टिक की न बिक्री होगी, न ही माल की आवक होगी। नगर निगम के साथ व्यापारियों की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त ने व्यापारियों को प्रजेंटेशन देकर बताया कि कौन सी प्लास्टिक प्रतिबंधित है और कौन सी बिक सकती है।
विज्ञापन


आगरा व्यापार मंडल, आगरा मंडल व्यापार संगठन, फेडरेशन समेत संगठनों के व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव से कहा कि वह न तो सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रेता हैं और न ही उत्पादक। जो लोग बेच रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियां मॉल में तो सामान कपड़े के थैलों में देती हैं, पर तेल, दूध आदि प्लास्टिक पाउच में आता है। इन पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


जय पुरसनानी ने कहा कि अभी तक जो प्रतिबंधित 18 आइटम हैं, नगर निगम के अभियान में जाने वाले अधिकारियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। वह केवल सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करते हैं। व्यापारी कमल मंगवानी ने स्टार्च से बनी थैली को दिखाया, जिसमें सामान दिया जा सकता है। यह पानी में घुल जाती हैं। प्लास्टिक एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक मंगवानी ने 120 माइक्रोन या उससे ऊपर के कैरी बैग के कई बार इस्तेमाल की जानकारी दी। व्यापार मंडल ने व्यापारियों से कहा कि जो भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करेगा, वह जुर्माना या अन्य कार्रवाई का खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, कन्हैया लाल राठौड़, सुमित पटेल, पंकज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, नवदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed