{"_id":"67fdd677d347daef3f07e4c0","slug":"agra-university-today-last-chance-to-fill-the-exam-form-date-extended-for-the-fifth-time-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका, पांचवीं बार बढ़ी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका, पांचवीं बार बढ़ी तिथि
Tue, 15 Apr 2025 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:13 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने का एक मौका और दिया गया। आज यानि 15 अप्रैल को भी चूक गए, तो फिर मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांचवीं बार बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है। छात्रों को 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ इसे भर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी व बीकाम (द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर) और एमए, एमएससी व एमकाम (द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होने वाली है। स्नातक और परास्नातक के तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

छात्रों के परीक्षा फॉर्म न भरे जाने पर अंतिम तिथि बढ़ाकर पहले 5 अप्रैल, 10 अप्रैल और 14 अप्रैल की गई थी। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओमप्रकाश ने बताया कि अब भी कुछ छात्र फाॅर्म नहीं भर पाए हैं। इस वजह से पांचवीं बार मौका दिया गया है।
विज्ञापन
एलएलबी, बीएड के फॉर्म 28 तक भर सकेंगे
बीएससी कृषि और एमएससी कृषि सम सेमेस्टर, एलएलबी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पंचम मुख्य और पुनर्परीक्षा, बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और पुनर्परीक्षा के परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए बैच बनाकर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। जबकि परीक्षा फाॅर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। इसके अलावा विवि ने आवासीय संस्थानों और कॉलेजों में संचालित बीसीए, बीबीए, एमबीए, बीएससी होम साइंस सहित अन्य पाठ्यक्रम के छात्रों के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से 29 अप्रैल तक भरने का निर्देश दिया है।