फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Bareilly New expressway journey will be completed in just two and a half hours 30 percent work complet

UP: आगरा से बरेली तक नया एक्सप्रेस-वे, महज ढाई घंटे में तय होगा सफर; 30 फीसदी कार्य हुआ पूरा

Mon, 04 Aug 2025 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 02:04 PM IST
सार

आगरा-बरेली एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। ये एक्सप्रेस वे बनने के बाद बरेली तक का सफर 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Agra to Bareilly New expressway journey will be completed in just two and a half hours 30 percent work complet
यूपी को मिला एक और हाइवे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा (मथुरा)-बरेली ग्रीन कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। दूसरे चरण में 30 फीसदी हाईवे बन गया है। 2027 में ये प्रोजेक्ट पूरा होगा। इससे आगरा-मथुरा से बरेली महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे। अभी पांच से छह घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
Trending Videos

मथुरा के बाद से बरेली के बीच 228 किमी का फोर लेन ग्रीन एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इसकी लागत 7700 करोड़ रुपये है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस के बीच 66 किमी है, जिसमें 50 फीसदी मार्ग का निर्माण हो गया है। इस पर यातायात भी शुरू हो गया है। दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज के बीच 57 किमी है, इसमें से 30 फीसदी रोड बन गई है। कासगंज से बदायूं 46 किमी और बदायूं से बरेली के बीच 59 किमी रोड बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  धर्मांतरण गिरोह: अब्दुल रहमान एक नहीं...कई लोग, रकम पहुंचाने का ऐसा तरीका; पुलिस भी नहीं जुटा पा रही जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका भी निर्माण शुरू हो गया है। 228 किमी लंबे एक्सप्रेस वे में 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 5 बड़े पुल और 6 रेल ओवर ब्रिज भी बन रहे हैं। बदायूं खंड के एनएचएआई के परियोजना अधिकारी उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण के हाईवे में 30 फीसदी कार्य हो गया है। ये चरण एक साल में पूरा हो जाएगा। वर्ष 2027 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस के बाद आगरा व मथुरा से बरेली की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय हो सकेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: थाने में तैनाती के एक साल बाद दरोगा की मौत, पूरी तरह स्वस्थ थे...अचानक बिगड़ी तबीयत; चली गई जान
 
विज्ञापन

जाम से मुक्ति, समय भी बचेगा
आगरा खंड एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि बरेली ग्रीन कॉरिडोर बनने से आगरा-मथुरा से बरेली के लिए सीधे जुड़ जाएगा। दो से ढाई घंटे में बरेली पहुंच जाएंगे। इसके निर्माण से आसपास के जिलों के लोगों को सुविधा मिलेगी। जाम से बचाव होगा, दूरी कम होने से समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed