फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police unable to get information about accounts from which money being sent by conversion gang because fake ID

धर्मांतरण गिरोह: अब्दुल रहमान एक नहीं...कई लोग, रकम पहुंचाने का ऐसा तरीका; पुलिस भी नहीं जुटा पा रही जानकारी

Mon, 04 Aug 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 09:15 AM IST
सार

धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में कई चाैंकाने वाले राज खुले हैं। लेकिन रकम किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी और तरीका क्या था, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। 

विज्ञापन
police unable to get information about accounts from which money being sent by conversion gang because fake ID
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। इसमें विदेशी फंडिंग से लेकर सामूहिक धर्मांतरण की योजना बनाने तक की पुष्टि हो चुकी है। मगर, गिरोह से जुड़े अन्य लोग अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। दिल्ली के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान, एसबी कृष्णा उर्फ आयशा और रहमान कुरैशी के खातों की काॅल डिटेल भी निकाली गई है। उनके कई खाते और काॅल डिटेल में विदेशी नंबर की जानकारी मिली है। मगर, जिन खातों से रकम भेजी जा रही थी, उनकी फर्जी आईडी होने की वजह से पुलिस को जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई नंबर पाकिस्तानी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मार्च में सदर की रहने वाली सगी बहनें लापता हुई थीं। उन्हें 18 जुलाई को पुलिस ने बरामद किया था। वह धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के चंगुल में फंस गई थीं। इसके बाद पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा था। पुलिस की पड़ताल में पता चला था कि दिल्ली के मुस्तफाबाद का अब्दुल रहमान गिरोह के लिए फंडिंग करता था। गिरोह की सदस्य आयशा रुपयों को अपने एजेंटों तक पहुंचाती थी। सराय ख्वाजा का रहमान कुरैशी फलस्तीन के लिए फंड जुटा रहा था। वह अपने यूट्यूब के माध्यम से युवक और युवतियों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के बैंक खातों और मोबाइल की काॅल डिटेल की पुलिस ने जांच की है। आरोपियों के खातों में रकम आने के बाद कई अन्य खातों में जमा भी की जाती थी। पुलिस यह पता कर रही है कि यह खाते किसके हैं। इसके अलावा कई नंबर भी मिले हैं। इनमें पाकिस्तान के नंबर भी शामिल हैं। यह काैन लोग हैं? गिरोह में अब्दुल रहमान जैसे और कितने लोग हैं? इन सबकी जानकारी जुटाई जा रही है। मगर, नंबर विदेशी होने के कारण पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कई सवालों के नहीं मिले जवाब
पुलिस ने भले ही 14 से अधिक लोग पकड़ लिए। उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। मगर, अब भी कई सवालों से पर्दा नहीं उठ सका है। आरोपियों के पास हवाला के माध्यम से रकम आती थी। यह उन तक काैन पहुंचाता था? कई और गिरोह में शामिल हैं। पूरा नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। युवतियों को धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करने में कई कश्मीरी युवतियों के नाम आए थे। वे युवतियां काैन हैं? उनकी गिरफ्तारी कब तक होगी? यह सवाल अब भी बरकरार हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed