{"_id":"689029d2cd062e8ece04be7f","slug":"sub-inspector-nirmesh-kumar-died-a-year-after-being-posted-at-the-police-station-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने में तैनाती के एक साल बाद दरोगा की मौत, पूरी तरह स्वस्थ थे...अचानक बिगड़ी तबीयत; चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने में तैनाती के एक साल बाद दरोगा की मौत, पूरी तरह स्वस्थ थे...अचानक बिगड़ी तबीयत; चली गई जान
Mon, 04 Aug 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:02 AM IST
सार
शाहजहांपुर के रहने वाले दरोगा निर्मेश कुमार हृदय घात से मृत्यु हो गई। एक साल पहले ही थाना ताजगंज में उनकी पोस्टिंग हुई थी।
विज्ञापन
दरोगा की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज में तैनात दरोगा निर्मेश कुमार (40) की शनिवार रात हृदय घात से मृत्यु हो गई। वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। तभी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को पुलिस लाइन में सलामी के बाद पार्थिव शरीर परिजन पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 बेच के दरोगा निर्मेश कुमार शाहजहांपुर के थाना मदनापुर स्थित गांव गुमटा के रहने वाले थे। एक साल से आगरा के थाना ताजगंज में तैनात थे। शनिवार रात 8 बजे ड्यूटी पर आने के लिए घर से निकले थे। तभी तबीयत खराब हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी ने बताया कि दरोगा निर्मेश कुमार की दो बेटियां हैं। शादी को 15 साल हुए थे। रविवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। यहां पर सलामी के बाद अंतिम विदाई दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय घात से होना आया है।