फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Shoe Fair: 250 Companies from 11 Countries to Participate in Meet at Agra

मीट एट आगरा 2026: आगरा में सजेगा जूतों का अंतरराष्ट्रीय बाजार, जुटेंगी चीन-इटली समेत 11 देशों की 250 कंपनियां

Tue, 22 Sep 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

आगरा के सींगना स्थित ट्रेड सेंटर में 3 से 5 अक्तूबर तक मीट एट आगरा के 18वें संस्करण का आयोजन होगा। फेयर में चीन, इटली और ताइवान समेत 11 देशों की 250 कंपनियां आधुनिक मशीनरी, तकनीक और फुटवियर कंपोनेंट प्रदर्शित करेंगी।
 

विज्ञापन
Agra Shoe Fair: 250 Companies from 11 Countries to Participate in Meet at Agra
मीट एट आगरा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय शू एंड कंपोनेंट के फेयर मीट एट आगरा के 18वें संस्करण की सोमवार को बाईपास रोड स्थित एक होटल में घोषणा की गई। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) की ओर से सींगना स्थित ट्रेड सेंटर में 3 से 5 अक्तूबर तक होने वाले इस आयोजन में चीन, इटली, ताइवान सहित 11 देशों की 250 कंपनियां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
विज्ञापन


इस साल फेयर की थीम डिस्कवर, क्रिएट, कनेक्ट, ग्रो तय की गई है। एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि उद्घाटन 3 अक्टूबर को मुख्य अतिथि स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह करेंगे। तीन दिवसीय मेले में लगभग 20 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि फेयर में चीन की आठ कंपनियां आधुनिक मशीनरी, तकनीक और फुटवियर कंपोनेंट्स प्रदर्शित करेंगी। इसके अलावा इटली, चीन और ताइवान के व्यापार आयुक्तों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


भारत द्वारा किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए), आगरा को मिली फुटवियर कैपिटल की पहचान और लेदर फुटवियर के जीआई टैग का सीधा लाभ स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा। इस दौरान कैप्टन ए.एस. राणा, राजीव वासन, राजेश सहगल, प्रदीप वासन, अनिरुद्ध तिवारी और चंद्र मोहन सचदेवा, माला खेड़ा ने बताया कि विदेशों से आ रही आधुनिक मशीनरी से स्थानीय जूता उद्योग की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में सुधार होगा। इस दौरान सीफी के प्रदेश अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, प्रदेश महासचिव नकुल मनचंदा, जसविंदर सिंह खेड़ा, रोमी लूथरा, दिलीप रैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed