फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Robbery Case Police Arrested Two miscreants

आगरा: डॉक्टर के घर डकैती कांड में इनामी बदमाश साथी सहित गिरफ्तार, 1.40 लाख रुपये बरामद

Sun, 26 Sep 2021 08:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 08:10 PM IST
सार

डकैती कांड में फरार आमिर और रेहान 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें पुलिस ने आमिर का गिरफ्तार कर लिया है। रेहान अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
Agra Robbery Case Police Arrested Two miscreants
इनामी बदमाश और उसका साथी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो-बी में डॉ. जसवंत राय के घर में डकैती डालने के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद रविवार को इनामी बदमाश आमिर और उसके साथी कमालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। कमालुद्दीन के पास आमिर ने लूटे गए रुपये रखे थे। उसके पास से 1.40 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


डॉ. जसवंत राय की कोठी में 18 सितंबर को पांच बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश 7.80 लाख रुपये और कुछ जेवरात लूटकर ले गए थे। पुलिस ने 21 सितंबर को घटना का खुलासा किया था। सरगना कारपेंटर सहित उसके साथियों रमजान, सागर, आहद और राशिद को जेल भेजा था। उनसे 4.52 लाख रुपये बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन


25-25 हजार रुपये का था इनाम
दो आरोपी आमिर और रेहान फरार थे। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने अपनी रकम सद्दाम, मतीकउर रहमान और अली हसन के पास छिपाई थी। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि नगला मेवाती निवासी आमिर और मंटोला निवासी कमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.40 लाख रुपये, तमंचा, दो कारतूस, चांदी के सिक्के और आधार कार्ड बरामद किए।

रिश्तेदारों ने तोड़ा नाता, फुटपाथ पर गुजारी रात
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आमिर ने बताया कि एक कार गैराज में काम करता है। डकैती में प्रयुक्त कार का इंतजाम किया था। मुशर्रफ की गिरफ्तारी के बाद फरार हो गया था। उसने रिश्तेदारों से मदद मांगी। उसे किसी ने अपने पास नहीं रखा। 

 

आगरा डकैती कांड: फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, तीन रिश्तेदार भेजे गए जेल

इस पर सड़कों पर घूम रहा था। फुटपाथ पर सो जाता था। परिवार के लोगों से भी संपर्क नहीं कर रहा था। उसे डर था कि संपर्क करने पर पुलिस पकड़ लेगी। अब पुलिस उसके साथ फरार साथी रेहान की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed