फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra robbery case police declared reward on absconding miscreants in agra

आगरा डकैती कांड: फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, तीन रिश्तेदार भेजे गए जेल

Thu, 23 Sep 2021 09:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 09:20 PM IST
सार

डकैती कांड में फरार बदमाश आमिर और रेहान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जबकि इनके तीन रिश्तेदारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इन तीनों ने लूट की रकम को छिपाया था। 

विज्ञापन
Agra robbery case police declared reward on absconding miscreants in agra
आगरा: चिकित्सक के घर डाका डालने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर जसवंत राय के घर में डकैती डालने के मामले में फरार बदमाश आमिर और रेहान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने लूट की रकम जिन तीन रिश्तेदारों के घर में छिपाई थी, उनको जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो निवासी डॉक्टर जसवंत के यहां 18 सितंबर को डकैती डाली गई थी। मामले में पुलिस ने शहीद नगर निवासी कारपेंटर मुशर्रफ, रमजान, सागर, राशिद और आहद को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल शहीद नगर निवासी आमिर और नगला मेवाती निवासी रेहान फरार हैं। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा डॉक्टर के घर डकैती कांड: डकैती डालने के लिए की मास्टरमाइंड ने फुलप्रूफ प्लानिंग, दो महीने से बंद था मोबाइल
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पड़ताल में सामने आया कि दोनों ने लूटी हुई रकम अपने रिश्तेदार शहीद नगर निवासी सद्दाम, मतीकउर रहमान और अली हसन के पास छिपाई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 22,500 रुपये बरामद किए गए हैं। उन्हें जेल भेजा गया है।

कॉलोनी का एक गेट बंद किया, डॉक्टर ने मांगी सुरक्षा
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दो (बी) में जिस जगह पर लूट हुई, वहां पर दो गेट लगे हुए हैं लेकिन गार्ड नहीं था। डॉक्टर जसवंत राय के घर के सामने खंडहर मकान की दीवार टूटी हुई थी। यहां से भी आने-जाने का रास्ता है। कॉलोनी में 27 मकान हैं। निरीक्षक से लेकर डिप्टी सीएमओ तक रहते हैं। लोग अब खंडहर मकान की दीवार को बनवा रहे हैं। एक गेट को बंद कर दिया गया है। 

कॉलोनी वासियों का कहना है कि जल्द ही गार्ड की तैनाती भी की जाएगी। कॉलोनी में स्वास्थ्य केंद्र के पास के गेट को खोला गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उधर डॉक्टर का परिवार बदमाशों की दहशत से उबर नहीं पाया है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed