फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra recorded the lowest temperature after banda

ठिठुरते बीता सोमवार, पारा @ 16.3

Tue, 03 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Tue, 03 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Agra recorded the lowest temperature after banda
प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा, गलन, ठिठुरन भरी सर्दी का सितम, सामान्य से 6 डिग्री लुढ़का पारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नए साल के दूसरे दिन ही आगरा सूबे में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। बांदा के बाद आगरा में पारा सबसे कम दर्ज किया गया। सुबह का सूरज देखने के लिए लोगों को दोपहर दो बजे तक का इंतजार करना पड़ा। सुबह बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। शीतलहर के सितम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री लुढ़क गया और महज 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। 2010 के बाद यह पहला मौका है, जब दिन में पारा 16.3 डिग्री पर पहुंचा हो। न्यूनतम तापमान भी 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही घने कोहरे और शीतलहर के कारण गलन भरी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पूरा दिन कांपते और ठिठुरते हुए ही बीता। दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्यदेव नजर आए, लेकिन धूप सर्दी पर बेअसर साबित हुई। सुबह घने कोहरे के बीच ताजमहल पहुंचे सैलानियों को ताज नजर नहीं आया। दोपहर बाद ताज की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन


-2.2 डिग्री तक जा चुका है पारा
जनवरी हमेशा ही कड़ाके की सर्दी में लोगों को परेशान करती रही है। जनवरी में अब तक रिकार्ड तोड़ सर्दी 16 जनवरी 1935 को रही, जब पारा माइनस में 2.2 डिग्री पर पहुंच गया। सबसे गर्म जनवरी 26 जनवरी 1991 को रही, जब तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था।  सबसे ज्यादा बारिश का रिकार्ड 9 जनवरी 1957 के नाम है, जब 49.5 मिमी बारिश ने जनवरी में कई दिन कड़ाके की ठंड रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ठंडा बांदा, फिर आगरा
शहर    अधिकतम    न्यूनतम
बांदा    15.6    8.6
आगरा    16.3    8.8
कानपुर    18.4    11.8
लखनऊ    18.4    9.4
इलाहाबाद    18.8    11.5
अलीगढ़    19.8    9.8
वाराणसी    21.1    14.7
बहराइच    22    9.2
मेरठ    23.9    9
बरेली    24.6    10.5
 
सात से नौ जनवरी के बीच बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, हिमालय की पहाड़ियों पर सात से नौ जनवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक होगी। मैदानी इलाकों, खासकर आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में एकाएक कमी आएगी और कुछ दिनों तक धूप नजर नहीं आएगी।


कोहरे से फ्लाइट 55 मिनट लेट
आगरा को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली एयर इंडिया की एकमात्र फ्लाइट एआई-406 कोहरे से प्रभावित रही और दोपहर में दृश्यता न होने से 55 मिनट देरी से आई। दिल्ली से यह फ्लाइट 30 मिनट देरी से उड़ान भर सकी, लेकिन वाराणसी में यह आधा घंटा देरी से 12:05 पर पहुंची। आगरा आते-आते यह 55 मिनट लेट हुई और दोपहर 2:15 पर आई। खराब मौसम और दृश्यता में कमी के कारण आगरा से खजुराहो यह 3:30 पर पहुंच सकी।

2 जनवरी को कंपकंपाता रहा है मौसम
साल    अधिकतम    न्यूनतम
2017    16.3    8.8 डिग्री
2016    24    7.2 डिग्री
2015    17    8.3 डिग्री
2014    20.1    5.3 डिग्री
2013    18    6.2 डिग्री
2012    19.5    7.4 डिग्री
2011    20    12 डिग्री
2010    21.1    5.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed