{"_id":"6ab220eb61ee142b9b02a1c6","slug":"agra-ration-shop-case-complaint-against-former-district-supply-officer-and-five-others-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागज: पूर्व जिला आपूर्ति अधिकारी समेत छह की शिकायत, अदालत पहुंचा गजब का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागज: पूर्व जिला आपूर्ति अधिकारी समेत छह की शिकायत, अदालत पहुंचा गजब का मामला
Tue, 22 Sep 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:02 PM IST
सार
आगरा में सरकारी राशन की दुकान हड़पने के लिए फर्जी गोदनामा तैयार कराने और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ अदालत में शिकायत दी गई है। सीजेएम ने मामले में 23 सितंबर को आख्या तलब की है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक युवक ने धोखाधड़ी के आरोप में तत्कालीन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी सहित 6 लोगों के खिलाफ अदालत में प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। सीजेएम शारिब अली ने इस मामले में 23 सितंबर को आख्या तलब की है।
रकाबगंज निवासी राहुल कश्यप ने आरोप लगाया कि दयालबाग निवासी रोहित बंसल ने फर्जी गोदनामा बनवाकर शांति देवी (निवासी नया बांस, लोहामंडी) की सरकारी राशन की दुकान हड़प ली। शांति देवी की कोई संतान नहीं थी और उनकी मृत्यु के बाद उनकी खातीपाड़ा स्थित दुकान रिक्त हो गई थी। रोहित ने विनय गोयल के सेवला स्थित जनसेवा केंद्र से खुद को शांति देवी का दत्तक पुत्र नामित कर फर्जी गोदनामा बनवाया।
आरोप है कि कोटेदार रवि दुबे और आपूर्ति कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से उसने दुकान अपने नाम आवंटित करा ली। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई और रोहित ने उसे अपने करीबी कोटेदार के माध्यम से झूठी प्राथमिकी कराकर जेल भी भिजवा दिया था।