{"_id":"5e4a19ec8ebc3ee5d91022a7","slug":"agra-police-rescue-kidnapped-lawyer-akram-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद के अगवा वकील के लिए बीहड़ में पुलिस टीम, कभी भी मिल सकती है रिहाई की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के अगवा वकील के लिए बीहड़ में पुलिस टीम, कभी भी मिल सकती है रिहाई की खबर
Mon, 17 Feb 2020 05:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से तीन फरवरी को अगवा हुए फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम तक पुलिस पहुंच गई है। कभी भी उनकी सकुशल रिहाई हो सकती है। बीहड़ में पुलिसटीम को बड़ा सुराग मिला था जिसके बाद टीम ने डेरा जमाया था।
अकरम का अपहरण उस समय हुआ था जब वे सिकंदरा क्षेत्र से ऑटो में बैठकर फिरोजाबाद के लिए लौट रहे थे। बताया गया है कि राजस्थान के बसेड़ी गांव में अपहृत अकरम का सुराग पुलिस को मिला। पुलिस पूरे मामले में जल्द सभी खुलासे करेगी।
बता दें कि तीन फरवरी को फिरोजाबाद के थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम बोदला में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। शाम को घर जाने के लिए निकले थे। साढ़ू ने उन्हें बोदला से एक ऑटो में बैठा दिया था।
विज्ञापन
उन्हें सिकंदरा से वाहन में बैठना था। मगर, देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनका मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन लगा नहीं। इस पर परिजनों ने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अपहरणकर्ताओं ने अकरम के भाई असलम को कॉल करके 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। परिवार पिछले पंद्रह दिनों से दहशत में आ गया। पुलिस पर वकीलों का दबाव भी है।
वकीलों ने किया प्रदर्शन
तहसील सदर फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं द्वारा सुभाष चौराहा से लेकर घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि परिजन परेशान हैं और सभी चाहते हैं कि साथी अधिवक्ता की जल्द बरामदगी हो। तहसील सदर में अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद कर रखे है। इस दौरान थाना पुलिस भी पूरी सर्तकता से निगरानी बनाए रखे हुए साथ रही।