{"_id":"640cb7dacda147d276074fd3","slug":"agra-police-has-arrested-a-fraudster-by-charging-high-price-of-goods-on-olx-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: OLX पर बोली लगाई और ले उड़ा व्यापारी के दो आईफोन और घड़ी, झारखंड का ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: OLX पर बोली लगाई और ले उड़ा व्यापारी के दो आईफोन और घड़ी, झारखंड का ठग गिरफ्तार
Sat, 11 Mar 2023 10:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:48 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने झारखंड के एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंटोला के जूता कारोबारी के आईफोन की ओएलएक्स पर बोली लगाई। एक आईफोन के साथ दूसरा आईफोन और स्मार्ट घड़ी भी तय कर ली। इसके बाद कारोबारी को पानी लाने भेजा और सामान लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
आरोपी भीमराय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के टीला अजमेरी खां निवासी शफीकुद्दीन का जूते का कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच मार्च को ओएलएक्स पर अपना आईफोन बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। आईफोन की कीमत 55 हजार रुपये लगाई थी।
विज्ञापन
बताया कि सामान की ज्यादा कीमत लगाता है, जिससे लोग भरोसा कर लेते हैं। वह बहाने से सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता है। फिर उसी सामान को ओएलएक्स पर ही बेचने के लिए विज्ञापन देता है। पुलिस ने उससे आईफोन और घड़ी बरामद कर ली। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
60 हजार रुपये में खरीदने की कही बात
बताया कि विज्ञापन देने के कुछ देर बाद ही उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल किया। कहा कि आईफोन पसंद है। वह इसे 60 हजार रुपये तक भी खरीद लेगा। उसने मोबाइल देखने की बात कही। मिलने के लिए कारगिल चौराहे के पास बुलाया। वह पहुंच गए। उनके पास एक दूसरा आई फोन और स्मार्ट घड़ी भी थी।
विज्ञापन
दो आईफोन और घड़ी खरीदने की बात कही
शफीकुद्दीन ने बताया कि एक युवक उनके पास आया। एक आईफोन देखने के बाद दूसरा आईफोन और घड़ी भी खरीदने की बात कही। ज्यादा कीमत देने की वजह से वो बेचने के लिए तैयार हो गए। तीनों सामान लेने के बाद युवक ने पीने के लिए पानी मांगा। वह उसे आईफोन और घड़ी हाथ में देने के बाद दुकान से पानी की बोतल खरीदने लगे। इसी बीच युवक भाग निकला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
.....फिर ओएलएक्स पर ही लगाता था बोली
सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मोबाइल नंबर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुराग मिला। शुक्रवार को आरोपी को सिकंदरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम भीमराय निवासी जिला पूर्वी सिंह भूम, झारखंड बताया। पूछताछ में पता चला कि वह ओएलएक्स पर विज्ञापन देने वालों को अपने झांसे में लेता है। इसके लिए अलग-अलग जिलों में घूमता रहता है।बताया कि सामान की ज्यादा कीमत लगाता है, जिससे लोग भरोसा कर लेते हैं। वह बहाने से सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता है। फिर उसी सामान को ओएलएक्स पर ही बेचने के लिए विज्ञापन देता है। पुलिस ने उससे आईफोन और घड़ी बरामद कर ली। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।