फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests Man Who Fired Bjp Leader Tata Safari Crime News

पत्नी की मदद करने पर था खफा: आरोपी ने बताया इसलिए लगाई कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी की गाड़ी में आग

Fri, 08 Oct 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Oct 2021 12:20 AM IST
सार

प्रेमचंद कुशवाहा ने पत्नी की मदद की थी। पैरवी करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस कारण वो उनसे रंजिश मान रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Agra Police Arrests Man Who Fired Bjp Leader Tata Safari Crime News
आगरा: कार में लगी आग बुझाते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा सदर के ताल फिरोज खां में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा के घर के बाहर खड़ी टाटा सफारी गाड़ी में आग लगाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी का सुराग मिला था। उसने रंजिश में घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी थी कार
प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि वह भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे हैं। उनकी पत्नी सरोज सिंह कुशवाहा महासभा की जिलाध्यक्ष हैं। रविवार रात तकरीबन दो बजे पड़ोस में रहने वाले भाई गोपाल सिंह जागे। उन्होंने बाहर से धुआं आता देखा। इस पर बाहर आए। उन्होंने देखा कि घर के बाहर पार्क में खड़ी सफारी गाड़ी जल रही थी। उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद उन्हें फोन करके सूचना दी। वह बाहर आने को हुए, लेकिन प्रेमचंद कुशवाहा के घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। बाद में भाई ने दरवाजे की कुंडी खोली। उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल भी आ गई। तब आग पर काबू किया जा सका। बताया कि भाई गोपाल के जागने पर आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक बाइक से जाता  नजर आया। उसकी पहचान मलपुरा के माकरौल निवासी प्रहलाद के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका कुछ महीने पहले पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस मामले में प्रेमचंद कुशवाहा ने पत्नी की मदद की थी। पैरवी करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस कारण वो उनसे रंजिश मान रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर...
आगरा: भाजपा नेता के परिवार को जिंदा जलाने की साजिश, कार में लगी आग, जंगले से कमरे में डाला गया पेट्रोल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed