फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader Tata Safari car caught fire outside the house in agra

आगरा: भाजपा नेता के परिवार को जिंदा जलाने की साजिश, कार में लगी आग, जंगले से कमरे में डाला गया पेट्रोल

Tue, 05 Oct 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Oct 2021 12:08 AM IST
सार

भाजपा नेता ने घटना के पीछे किसी की साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनके परिवार को जिंदा जलाने की साजिश थी। क्योंकि उनके मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। कमरे में भी पेट्रोल डाला गया था। 

विज्ञापन
BJP leader Tata Safari car caught fire outside the house in agra
कार में लगी आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में सदर के ताल फिरोज खां में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा के घर के बाहर खड़ी उनकी टाटा सफारी गाड़ी में आग लगा दी गई। उनके कमरे की खिड़की से भी पेट्रोल डाला गया। राष्ट्रीय महामंत्री के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले भाई गोपाल कुशवाहा की नींद खुलने की वजह से आग लगाने आए लोग भाग गए। गाड़ी में आग की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आग को बुझाया गया।

विज्ञापन

धुआं आता देखकर मचाया शोर
प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि वह भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे हैं। उनकी पत्नी सरोज सिंह कुशवाहा महासभा की जिलाध्यक्ष हैं। रात तकरीबन दो बजे पड़ोस में रहने वाले भाई गोपाल सिंह जागे। उन्होंने बाहर से धुआं आता देखा। इस पर बाहर आए। उन्होंने देखा कि घर के बाहर पार्क में खड़ी सफारी गाड़ी जल रही थी। उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद उन्हें फोन करके सूचना दी। वह बाहर आने को हुए, लेकिन प्रेमचंद कुशवाहा के घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। बाद में भाई ने दरवाजे की कुंडी खोली। उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल भी आ गई। तब आग पर काबू किया जा सका।

विज्ञापन

 

 

कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी की गाड़ी में लगाई आग, कमरे में डाला पेट्रोल
प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि उनके कमरे की खिड़की से पेट्रोल भी डाला गया। इसकी गंध आ रही थी। कार के बाद खिड़की से कमरे में भी आग लगाने की साजिश थी। इस कमरे में ही वो परिवार सहित सो रहे थे। गनीमत रही कि भाई की आंख खुल गई। 
थाना सदर में दी तहरीर
उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वो बसई से अवैध मंडी हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे कुछ लोग खफा हैं। इसी रंजिश में यह हरकत की गई है। क्षेत्र के कुछ लोग रात में दो बाइक पर चार लोगों के जाते देखे जाने की बात कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से उनके बारे में पता कर सकी है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुछ लोगों पर शक जताया गया है। उनके बारे में पता किया जाएगा। 
 

ये भी पढ़ें...
आगरा: हैंडपंप पर पानी भरने को पड़ोसी से विवाद, अभद्र व्यवहार पर फंदे पर झूली महिला, दीवार तोड़कर पहुंचे लोग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed