फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police 20 encounters in a month 25 criminals arrested one dead question also arose

UP: पुलिस क्यों करती है मुठभेड़, वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताई हकीकत...आगरा पुलिस ने एक महीने में दबोचे 25 बदमाश

Wed, 18 Jun 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 10:08 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने एक महीने में 20  मुठभेड़ कर डालीं। इसमें 25 बदमाश गिरफ्तार भी हुए, वहीं एक को पुलिस ने ढ़ेर कर दिया। एक बदमाश ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सवाल भी खड़े कर दिए। 
 

विज्ञापन
Agra police 20 encounters in a month 25 criminals arrested one dead question also arose
आगरा पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा पुलिस और अपराधियों के बीच एक महीने में 20 बार मुठभेड़ हो चुकी हैं। इस दौरान कई बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल हुए बदमाशों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बदमाश ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सवाल भी खड़े कर दिए। जिस पर कोर्ट ने मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों पर मुकदमे के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन





 
Trending Videos

आरोपी को जल्द जमानत न मिले, इसलिए पुलिस करती है मुठभेड़
वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि लूट, चोरी के आरोपियों व कुख्यात बदमाशों को जल्द जमानत न मिल सके। इसके लिए पुलिस मुठभेड़ करती है। तर्क के आधार पर कोर्ट भी मान लेता है कि जब आरोपी पुलिस पर हमला कर सकते हैं तो आमजन का क्या होगा। इस कारण आरोपियों को जल्द जमानत नहीं मिलती है। 

ये भी पढ़ें -  UP: महिला उत्पीड़न के निस्तारण में यूपी देश में प्रथम, दिल्ली दूसरे नंबर पर...जानें क्या हैं बिहार की हालत



 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
2 मई को कारगिल चौराहे पर दिनदहाड़ बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान संचालक योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या के आरोपी अमन को पुलिस गिरफ्तार कर माल बरामदगी के लिए ले जा रही थी। तभी आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टन छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमन गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मामले में जांच चल रही है।

 
विज्ञापन

केस-2
21 मई को सेवानिवृत इंजीनियर से टप्पेबाजी करने वाले बदमाशों को न्यू आगरा पुलिस ने पोइया घाट रोड पर रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। तब पुलिस ने घायल महेंद्र, मनोज गोस्वामी, हकीम गोस्वामी और कुलदीप, जगदीश सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर


 

केस-3
31 मई की रात शाहगंज पुलिस से बाइक सवार दो चोरों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में विष्णु कश्यप के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल विष्णु और विवेक जाटव को गिरफ्तार किया।

 

केस-4
31 मई की रात रकाबगंज पुलिस की गोमांस तस्कर सनी उर्फ समीर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। उसके भी पैर में गाली लगी। अदालत में आरोपी ने फर्जी मुठभेड़ बताकर सवाल खड़े कर दिए। कोर्ट ने मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए।      

ये भी पढ़ें -      Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed