फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Foodgrain Tender Probe: Officials Seek Evidence of Blacklisted Firm Owner's Presence

खाद्यान्न टेंडर में नया सवाल: ब्लैकलिस्ट फर्म का मालिक समझौता बैठक में था या नहीं? जांच हुई शुरू

Sat, 17 Oct 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

आगरा में खाद्यान्न परिवहन और हैंडलिंग के 5.50 करोड़ रुपये के टेंडर आवंटन मामले में ब्लैकलिस्ट फर्म के मालिक की समझौता बैठक में मौजूदगी की जांच शुरू हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब और वीडियो समेत अन्य साक्ष्य मांगे हैं।
 

विज्ञापन
Agra Foodgrain Tender Probe: Officials Seek Evidence of Blacklisted Firm Owner's Presence
अनाज की कालाबाजारी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनाज की कालाबाजारी के मामले में ब्लैकलिस्ट की जा चुकी फर्म के मालिक और मुख्य आरोपी के टेंडर समझौता बैठक में शामिल होने के मामले में खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा ने जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने बैठक में मौजूद रहे ठेकेदारों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन


बैठक में सिर्फ टेंडर डालने वाली फर्म के मालिक या उनके अधिकृत प्रतिनिधि ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि फर्म मालिक बैठक में शामिल था या नहीं। सभी पक्षों से प्रकरण से संबंधित वीडियो या अन्य साक्ष्य मांगे गए हैं। बता दें, मैनपुरी निवासी मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार गुप्ता की फर्म पर पूर्व में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी करने का आरोप लगा था। इसके बाद थाना करहल में आवश्यक वस्तु अधिनियम (एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट) के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसी आधार पर फर्म को काली सूची में डाला गया। आरोप है कि गुप्ता ने अपने भतीजों के नाम पर फर्मों का जाल बुना और टेंडर के लिए आवेदन कर दिया। शासनादेश की अनदेखी करते हुए विभाग ने ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार के रिश्तेदारों के नाम पर बनाई गई डमी फर्मों को 5.50 करोड़ रुपये के टेंडर सौंप दिए। इस दौरान संपर्क के लिए दर्ज मोबाइल नंबर भी समान होने के आरोप लगे लेकिन अफसरों ने इस बात को खारिज करते हुए मोबाइल नंबर अलग होने का दावा किया। अब टेंडर नेगोसिएशन प्रक्रिया के दौरान फर्म मालिक के मौजूद रहने के मामले में जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 (आरएफसी) क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक विजय कुमार ने बताया कि  संबंधित अधिकारियों से इस प्रकरण में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तलब की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed