{"_id":"68523e0538df2e01790c53e9","slug":"up-is-first-in-the-country-in-resolving-women-harassment-delhi-is-second-know-what-is-condition-of-bihar-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला उत्पीड़न के निस्तारण में यूपी देश में प्रथम, दिल्ली दूसरे नंबर पर...जानें क्या हैं बिहार की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला उत्पीड़न के निस्तारण में यूपी देश में प्रथम, दिल्ली दूसरे नंबर पर...जानें क्या हैं बिहार की हालत
Wed, 18 Jun 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:48 AM IST
सार
यूपी में महिला उत्पीड़न के मामले निस्तारण की दर 98.60 फीसदी है। वहीं दिल्ली में 97.60 तो हरियाणा में 97.20 फीसदी है। बिहार के बारे में भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने जानकारी दी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान।
- फोटो : mathura
विस्तार
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं संबंधी अपराधों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर है। महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई से ग्राफ गिरा है।
संजय प्लेस स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में आयोग अध्यक्ष ने बताया कि महिला उत्पीड़न संबंधी निस्तारण के मामले में इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फार सेक्सुअल ओफेंस (आइटीएसएसओ) के माध्यम से सर्वे कराया गया है। इसके मुताबिक महिला उत्पीड़न के मामलों के निस्तारण में प्रदेश सबसे आगे रहा है। निस्तारण की दर 98.60 फीसदी है।
ये भी पढ़ें - Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल, 2018 से 3 जून, 2025 तक के प्रकरणों के निस्तारण पर सर्वे कराया गया। उसकी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 1,22,130 प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की गईं। कुछ प्रकरण लंबित है। ज्यादातर मामले न्यायालयों और विवेचना में हैं। उन्हें भी निस्तारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान
ये भी पढ़ें - UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान
सर्वे के अनुसार दिल्ली महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी मामलों के निस्तारण में 97.60 प्रतिशत के साथ दूसरे व हरियाणा 97.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। चौहान ने बताया कि पहले की सरकारों में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं और उत्तर प्रदेश रैंकिंग में सातवें स्थान पर था। तब मामलों के निस्तारण की दर 95 प्रतिशत थी। उन्होंने बताया कि बड़े राज्यों की तुलना की जाए तो उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड 80 प्रतिशत के साथ दूसरे व मध्य प्रदेश 77 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में लंबित मामलों का अनुपात (पेंडेंसी रेट) 0.20 प्रतिशत है। मणिपुर का पेंडेंसी रेट 65.7 प्रतिशत, तमिलनाडु का 58.0 प्रतिशत व बिहार का 34.5 प्रतिशत है। महिला संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए डब्ल्यूसीएसओ (वूमेन एंड चाइल्ड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन) हर माह समीक्षा करता है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक में पीछे से इतनी रफ्तार से टकराई बस, मौत के साथ केबिन में फंसी दो लाशें; 31 घायल
ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक में पीछे से इतनी रफ्तार से टकराई बस, मौत के साथ केबिन में फंसी दो लाशें; 31 घायल