फतेहपुर सीकरी। गांव पाली निवासी मुक्केबाज रामू ने नेशनल बिल्डर एवं मॉडल ग्रुप ऑफ मुंबई की ओर से आयोजित स्ट्रांग मैन ऑफ द ईयर-2025 प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहाैल है।
दिल्ली के सेंट जॉर्ज हाॅल में 28 से 31 दिसंबर तक फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई जिसमें देशभर के 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। नेशनल बिल्डर एवं मॉडल ग्रुप के राष्ट्रीय सचिव ने रामू को स्वर्ण पदक, ट्राॅफी, सर्टिफिकेट और 20,000 रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई ऋषि को दिया। भाई ऋषि ने बताया कि रामू रोज 10 किमी की दौड़ लगाते हैं। साथ ही सुबह-शाम कड़ी मेहनत करते हैं। संवाद

अवार्ड जीतने के बाद बॉक्सर रामू फोटो स्रोत स्वयं

अवार्ड जीतने के बाद बॉक्सर रामू फोटो स्रोत स्वयं