Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra News police misbehave

Agra News: बिजकौली में पुलिस टीम से अभद्रता व मारपीट के आरोपियों की तलाश में दबिश

Mon, 16 Nov 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
agra News police misbehave
बाह। कस्बा क्षेत्र के बिजकौली गांव में दबिश के दौरान हुई अभद्रता, धक्का-मुक्की और खींचतान में बटेश्वर चौकी प्रभारी अनुज कुमार और उनके हमराही सिपाही दिनेश कुमार घायल हो गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल दरोगा और सिपाही का मेडिकल कराया था। फरार आरोपियों की तलाश में बाह पुलिस की दबिश रविवार को भी जारी रही। आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना थाने के नगला मोहनलाल निवासी सिया देवी ने 10 नवंबर की रात घर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में राकेश नगर निवासी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी, विवेक उर्फ भेड़िया और बालाजी नगर निवासी यश चौधरी उर्फ यश जाट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी की लोकेशन बाह के बिजकौली गांव में मिलने पर 12 नवंबर को बटेश्वर चौकी प्रभारी अनुज कुमार, हमराही दिनेश कुमार, एसओ ट्रांस यमुना, प्रभारी सर्विलांस सेल नगर और प्रभारी एसओजी नगर जोन पुलिस बल के साथ बिजकौली स्थित धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान घर के अंदर से विवेक जाटव उर्फ पंजाबी भागा। उसे पकड़ने के लिए टीम दौड़ी तो धर्मेंद्र, उनकी पत्नी शिवानी, बेटा पवन यादव, होराम सिंह के बेटे बालकृष्ण उर्फ बोबी व नीरज, बालकृष्ण की पत्नी रीना व दो अन्य महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को रोककर सरकारी काम में बाधा डाली। आरोपियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, अभद्रता और खींचतान की, जिससे चौकी प्रभारी और सिपाही दिनेश कुमार घायल हो गए। अनुज कुमार की तहरीर पर बाह पुलिस ने 6 नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पवन यादव, बालकृष्ण उर्फ बोबी और नीरज को गिरफ्तार कर लिया था। शेष फरार आरोपियों की तलाश में बाह पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed