Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra News expressway jam

Agra News: छठ और वीकेंड के डबल लोड से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लगीं वाहनों की कतारें

Mon, 16 Nov 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
agra News expressway jam
फतेहाबाद। छठ पूजा की समाप्ति के बाद घरों से वापसी और वीकेंड का असर रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देखने को मिला। एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा 21 पर वाहनों का अचानक सैलाब उमड़ने से करीब आधा किमी लंबा जाम लग गया। लखनऊ से आगरा की ओर आने वाली लेन पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। टोल पार करने में वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को छठ पूजा और वीकेंड मनाकर लोग अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। दोपहर दो बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा 21 पर अचानक वाहनों की संख्या में इजाफा होने लगा। गाड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। देखते ही देखते लखनऊ से आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर करीब आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों की लंबी कतारों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को टोल पार करने के लिए 15 से 20 मिनट तक अपनी गाड़ियों में इंतजार करना पड़ा। छुट्टी के दिन सफर कर रहे लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टोल की सभी फास्टैग लाइनों पर भी वाहनों का भारी दबाव नजर आया।
विज्ञापन

इंसेट
पुलिस और टोल कर्मियों ने संभाला मोर्चा
वाहनों की बढ़ती कतारें देख फतेहाबाद पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया गया और गाड़ियों को तेजी से निकालने के प्रयास किए। इसके बावजूद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक वाहनों का दबाव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम ढलने पर सामान्य हुआ यातायात
टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर ने बताया छठ पूजा के बाद लोगों की वापसी और वीकेंड के मेल के कारण दोपहर से ही वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया था। सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी से स्थिति पर नियंत्रण रखा गया। शाम करीब छह बजे के बाद वाहनों का दबाव कम होने पर एक्सप्रेस-वे पर यातायात पूरी तरह से सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed