Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra News chamble pantoon pool

Agra News: अनुमति के पेच में अटका चंबल का पांटून पुल, बीहड़ में पड़े पीपे

Mon, 16 Nov 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
agra News chamble pantoon pool
बाह: अमर उजाला पड़ताल: सूना पड़ा कैंजराघाट, सड़क किनारे टीले के सहारे रखे पांटून पुल के पीपे - फोटो : samvad
बाह। कस्बा क्षेत्र के कैंजराघाट और मुरैना (मध्य प्रदेश) के सहसपुरा स्थित चंबल नदी पर 15 अक्तूबर से संचालित होने वाला पांटून पुल एक महीने की समयावधि बीतने के बाद भी नहीं बन सका है। पुल पर आश्रित रहने वाले 2 राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों के लोगों को अपना सफर तय करने के लिए 90 से 150 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इस लेटलतीफी पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जल्द पुल निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन


नियम के तहत चंबल नदी के कैंजराघाट पर 15 अक्तूबर से 15 जून तक पांटून पुल और 15 जून से 15 अक्तूबर तक मोटरबोट का संचालन होना चाहिए। निर्धारित तिथि को एक महीना बीतने के बाद भी न तो पांटून पुल बना है और न ही मोटरबोट चल रही है। इस वजह से दोनों राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों के लोग मझधार में फंसे हुए हैं। रविवार सुबह 11.30 बजे जब कैंजराघाट की पड़ताल की गई तो घाट पर मोटर बोट और पांटून पुल का कोई नामोनिशान नहीं था। पहुंच मार्ग भी पूरी तरह खस्ताहाल पड़ा था। कैंजराघाट के नजदीक अपनी सरसों की फसल की रखवाली कर रहे बाघराजपुरा के अशोक ने बताया कि निर्धारित तिथि के एक महीने बाद भी पुल का निर्माण नहीं हुआ है। इस वजह से दोनों राज्यों के लोगों को धौलपुर और उदी, इटावा के रास्ते आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे 90 से 150 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करने में समय और धन की बर्बादी हो रही है। दोपहर 12 बजे कैंजरा मार्ग पर सड़क किनारे बीहड़ के टीले के सहारे पुल के पीपे पड़े मिले।
विज्ञापन

भगवानपुरा के प्रधान बच्छराज सिंह ने बताया कि चंबल नदी में उफान आने पर ठेकेदार ने पीपे हटाकर बीहड़ के टीले के सहारे रखवा दिए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों को रिश्तेदारी में आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सहसपुरा के रमेश सिंह ने बताया कि नदी किनारे के गांवों के लोग पुल के रास्ते बाह का बाजार करते थे, लेकिन अब पोरसा और अंबाह तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



चंबल के उफान में कट गया था रास्ता, नहीं हुआ दुरुस्त

चंबल नदी में 2 महीने पहले आए उफान से कैंजराघाट के पुल का पहुंच मार्ग कट गया था। तब से अब तक रास्ते के कटान को दुरुस्त नहीं किया गया है और गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं। हालात यह हैं कि घाट तक साइकिल ले जाना भी मुश्किल है। पैदल राहगीर भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं और खेत-खलिहान जाने वाले किसान भी परेशान हैं। भगवानपुरा, बाघराजपुरा और कैंजरा के ग्रामीणों ने पुल निर्माण से पहले पहुंच मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।



कैंजराघाट पर पुल निर्माण की अनुमति नहीं मिली है। अनुमति के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमति मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्जन — राघवेंद्र सिंह वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed