{"_id":"5ee8d3b08ebc3e42e21a9bee","slug":"agra-news-businessman-fine-of-five-hundred-rupees-for-spitting-on-the-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती कार से गुटका थूकना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा व्यापारी का चालान, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार से गुटका थूकना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा व्यापारी का चालान, वसूला जुर्माना
Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
सार
- शहर के पालीवाल पार्क की घटना, पुलिस कर रही थी चेकिंग, व्यापारी से तुरंत जमा कराई रकम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ईदगाह निवासी व्यापारी ने कार से गुटका थूका, वैसे ही पुलिस ने फोटो खींचकर चालान काट दिया। व्यापारी से जुर्माने के 500 रुपये हाथ के हाथ ले लिए गए। घटनाक्रम पालीवाल पार्क में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे का है। पुलिस टीम यहां चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
मोहनपुरा, ईदगाह निवासी अजय उपाध्याय मंगलवार को कार से पालीवाल पार्क से निकलकर जा रहे थे। पार्क में कार की खिड़की को खोलकर गुटका थूकने लगे। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान और सड़क पर थूकना मना है
उन्होंने यह देखा तो कार को रुकवा लिया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण चल रहा है। सार्वजनिक स्थान और सड़क पर थूकना मना है। अजय उपाध्याय का 500 रुपये का चालान काट दिया। आगे से इधर-उधर नहीं थूकने के बारे में ताकीद किया।
विज्ञापन
पुलिस सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने पर भी कार्रवाई कर रही है। विगत दिनों संजय प्लेस में सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने पर संदीप कुमार का 500 रुपये का चालान काटा गया था।
मास्क न लगाने वालों के चालान काटे जाएं : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि चौराहों के साथ ही बाजारों में चेकिंग की जाए। जो लोग बगैर मास्क लगाए घूम रहे हैं, उनके चालान काटे जाएं। थानावार इस कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
कोरोना: आगरा में पुलिस की सख्ती बढ़ी, 15 दिन में 20 हजार वाहनों के चालान
मास्क न लगाने वालों के चालान काटे जाएं : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि चौराहों के साथ ही बाजारों में चेकिंग की जाए। जो लोग बगैर मास्क लगाए घूम रहे हैं, उनके चालान काटे जाएं। थानावार इस कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
कोरोना: आगरा में पुलिस की सख्ती बढ़ी, 15 दिन में 20 हजार वाहनों के चालान