फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police issued 20 thousand challans for traffic rules violations in agra

कोरोना: आगरा में पुलिस की सख्ती बढ़ी, 15 दिन में 20 हजार वाहनों के चालान

Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
सार

  • मास्क नहीं पहनने पर भी चालान काटे जा रहे हैं चालान
  • पुलिस ने 15 दिन में 700 वाहनों को सीज भी किया

विज्ञापन
Police issued 20 thousand challans for traffic rules violations in agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के बावजूद सड़कों पर भीड़ बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वाहनों को चेक किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वाहनों के कागजात न होने पर सीज कर रहे हैं। इस महीने 15 दिन में 20 हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। इनमें हेलमेट न पहनने के अलावा अन्य तरीके से नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

 

तीन जून को लॉकडाउन में ढील दी गई थी। बाजारों को एक-एक करके खोला जा रहा है। लोगों के आवागमन पर किसी तरह का प्रतिबंध भी नहीं है। यही वजह है कि सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मार्च, अप्रैल और मई में 241885 वाहन चेक किए गए थे। इनमें से 63859 के चालान किए गए। 1583 वाहनों को सीज किया गया था। शमन शुल्क के रूप में 2328080 वसूल किए गए। 

जून में चालान काटने की रफ्तार बढ़ी

जून में चालान काटने की रफ्तार अधिक रही। एक से 15 जून तक 20 हजार से अधिक वाहनों के चालान काट दिए गए। इसी तरह सीज वाहनों की संख्या 700 से अधिक है। पुलिस वाहनों को रोकने के बाद अनलॉक के नियमों को देखती है। इसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करती है। 

सीओ ट्रैफिक चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे जा रहे हैं। दो पहिया पर दोनों सवारी के लिए हेलमेट अनिवार्य है। जिन वाहनों पर दोनों सवारी हेलमेट नहीं होता है, चालान काट दिया जाता है। 

मास्क नहीं पहनने पर भी चालान काटे जा रहे हैं। वाहनों के कागजात पूरे नहीं होने पर सीज करने की कार्रवाई हो रही है। इस समय चालान की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed