{"_id":"6239458839398f2d6a7d3e65","slug":"agra-mumbai-flight-will-be-closed-again-after-march-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी को झटका: आगरा-मुंबई फ्लाइट 25 मार्च के बाद से बंद, नौ महीने में तीसरी बार हो रहा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी को झटका: आगरा-मुंबई फ्लाइट 25 मार्च के बाद से बंद, नौ महीने में तीसरी बार हो रहा ऐसा
Tue, 22 Mar 2022 09:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:12 AM IST
सार
खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि 25 मार्च को मुंबई से आगरा की इंडिगो उड़ान आएगी, लेकिन उसके बाद शिड्यूल नहीं है।
विज्ञापन
खेरिया एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा को एक महीने के अंदर ही बड़ा झटका दे दिया है। दो मार्च को मुंबई-आगरा के बीच शुरू की गई उड़ान आखिरी बार अब 25 मार्च को आएगी। महज 23 दिन के अंदर ही इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई की उड़ान बंद कर दी है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर 27 मार्च से बुकिंग बंद कर दी गई है। केवल 25 मार्च तक की बुकिंग की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने इस उड़ान को बंद करने का कारण ऑपरेशनल गतिविधियों को बताया है, जबकि मुंबई-आगरा उड़ान फुल चल रही है और हर फ्लाइट में 350 से ज्यादा यात्री आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
नौ महीने में तीसरी बार होगी बंद
मुंबई से आगरा उड़ान के बंद होने का 9 महीने में यह तीसरा मौका है। बीते साल 22 जुलाई को शुरू हुई उड़ान केवल एक माह चली और अगस्त में बंद हो गई। इसी तरह 14 दिसंबर को फिर से मुंबई फ्लाइट शुरू की गई तो 18 जनवरी को कोरोना की तीसरी लहर में बंद कर दी गई।
विज्ञापन
एक माह पहले इंडिगो एयरलाइंस ने दो मार्च से मुंबई आगरा उड़ान फिर शुरू करने की घोषणा की और फ्लाइट शुरू की, पर 23 दिन बाद ही इसे फिर बंद किया जा रहा है। ये हाल तब है जब अचानक दो मार्च को शुरू की गई उड़ान हर दिन फुल चली है।