फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra mg road accident woman killed husband injured

UP: जिलाधिकारी आवास के सामने मौत...मिनी ट्रक ने रौंद दिए दंपती, पत्नी की चली गई जान; पति की हालत गंभीर

Thu, 28 Aug 2025 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

आगरा के एमजी रोड पर जिलाधिकारी आवास के सामने मिनी ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
agra mg road accident woman killed husband injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर आज को दर्दनाक हादसा हो गया। जिलाधिकारी आवास के पास पेट्रोल पंप के सामने मिनी ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


हरीपर्वत थाना क्षेत्र की रहने वाले प्रदीप सक्सेना बाइक से अपनी पत्नी नीलू को लेकर जा रहे थे। बताया गया है कि इस दौरान पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा उस जगह हुआ, जहां मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर बैरिकेडिंग लगे होने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed