{"_id":"6194fedf4e568467b674a1af","slug":"agra-lawyer-father-murder-case-son-raised-questions-on-police-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के पिता की हत्या का मामला: पुलिस कार्रवाई पर बेटे ने उठाए सवाल, अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के पिता की हत्या का मामला: पुलिस कार्रवाई पर बेटे ने उठाए सवाल, अनशन की चेतावनी
Thu, 18 Nov 2021 09:09 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:09 AM IST
सार
मृतक के अधिवक्ता बेटे ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो अनशन करेंगे। बाद में वह आत्मदाह को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
राम बहादुर मुद्गल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जनपद बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अधिवक्ता महान मुद्गल ने व्यवसायी पिता राम बहादुर मुद्गल की हत्या के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। 72 घंटे में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे। 48 घंटे में चौकी प्रभारी डिवीजन को निलंबित किया जाए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो परिवार सहित दीवानी चौराहे पर अनशन करेंगे। सुनवाई नहीं होने पर आत्मदाह के लिए मजबूर हो जाएंगे।
थाना शाहगंज के भोगीपुरा निवासी अधिवक्ता महान मुद्गल के पिता राम बहादुर मुद्गल की दो नवंबर को घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुकदमे में नामजद नौ आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी फरार नौ आरोपियों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
आगरा: दुकान पर कब्जे के विवाद में हुई थी अधिवक्ता के पिता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महान मुद्गल का कहना है कि पूर्व हुए विवाद के बारे में थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों तक को अवगत कराया गया था। इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उनके पिता की हत्या कर दी गई। अब पिता की हत्या में पुलिस लापरवाही कर रही है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिलकर अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। अधिवक्ताओं ने निंदा की है। इस दौरान गजेंद्र शर्मा, गगन शर्मा, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, केसी शर्मा, सुनील शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, यामीन कादरी, जयंत आनंद, कायम सिंह आदि मौजूद रहे।