Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Land Fraud: Four Booked for Selling Municipal Park Access Land

आगरा: प्लॉट के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार नामजद

Thu, 05 Nov 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 10:41 AM IST
सार

आगरा में नगर निगम के पार्क के रास्ते की जमीन बेचकर एयरफोर्स कर्मी की पत्नी से 9.50 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
 

विज्ञापन
Agra Land Fraud: Four Booked for Selling Municipal Park Access Land
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर एयरफोर्स कर्मी की पत्नी से प्लॉट बेचने के नाम पर 9.50 लाख रुपये ठगने का आरोप है। जांच में यह जमीन नगर निगम के पार्क के रास्ते की निकली।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत के बाद थाना एकता में यह मामला दर्ज किया गया है। गढ़मान, खेरागढ़ निवासी हरिओम शर्मा ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनकी बहू आरती शर्मा को जाल में फंसाया। बांके गोपीधाम कॉलोनी, एकता में जमीन का सौदा कर 21 नवंबर, 2022 को 9.50 लाख रुपये लिए गए। इसमें 4.41 लाख और पांच लाख रुपये के दो चेक और नौ हजार रुपये नकद शामिल थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्लॉट का बैनामा कृष्ण मुरारीलाल उपाध्याय से कराया गया। बाद में आरोपियों ने प्लॉट को रास्ते से अलग कराने के लिए पांच लाख रुपये की अवैध मांग की। विरोध करने पर 14 जून को आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट की। प्राथमिकी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई दिनेश यादव, उनके पुत्र भूपेंद्र यादव, अजय यादव और कृष्ण मुरारीलाल उपाध्याय को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जमीन खरीद से संबंधित दस्तावेज की जांच करेगी। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed