फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Five Lakh People Not Get Water Today

ताजनगरी में पानी की परेशानी, पांच लाख लोग पानी को तरसे, स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों पर लगेगा जुर्माना

Fri, 14 Aug 2020 01:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Aug 2020 01:19 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी की टीम आठ इंच की पाइप लाइन को दो दिन भी ठीक नहीं कर पाई

विज्ञापन
Agra Five Lakh People Not Get Water Today
लॉकडाउन में पानी की परेशानी से जूझते लोग, टैंकरों से भर रहे पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी की खोदाई में आगरा किला के सामने टूटी पानी की 8 इंच की पाइप लाइन की मरम्मत न हो पाने के कारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स गुरुवार को ठप रहा। इस वजह से आधे शहर को पानी नहीं मिल पाया। लगभग पांच लाख लोग पानी के लिए परेशान रहे। स्मार्ट सिटी कंपनी की टीम दो दिन में भी पाइप लाइन को ठीक नहीं कर पाई।
विज्ञापन


आगरा किले के सामने प़ाइप लाइन मंगलवार को फटी थी। स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यहां खोदाई करा रही है। लाइन फट जाने से वाटर वर्क्स से आपूर्ति बंद करानी पड़ी।
विज्ञापन


इस वजह से शहर के जीवनी मंडी, बेलनगंज, काला महल, कचहरी घाट, गुदड़ी, रावतपाड़ा, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छीपीटोला, ताजगंज, एमईएस, नौलक्खा समेत शहर के पुराने इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काला महल, बालूगंज और छावनी क्षेत्र में भी जलापूर्ति ठप होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार पर पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों में आक्रोश है। 

स्मार्ट सिटी के अफसरों ने दावा किया है कि शुक्रवार सुबह तक पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी लेकिन इसके आसार कम लग रहे हैं। गुरुवार रात एक बजे तक काम चल रहा था। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि कहा नहीं जा सकता है कि कितना समय और लगेगा।

स्मार्ट सिटी के इंजीनियर दोषी, जुर्माना वसूला जाएगा - मेयर 
लापरवाही के कारण पानी की पाइप लाइन टूटी है। इस मामले में स्मार्ट सिटी के इंजीनियर दोषी है। पूरे मामले में जांच कराई जाएगी और स्मार्ट सिटी से जुर्माना वसूला जाएगा। उनकी इस गलती के कारण आधे शहर के लोग पानी के लिए परेशान हैं। भविष्य में इस तरह की परेशानियां ना आएं, इसके लिए विभागों के बीच कोआर्डिनेशन के लिए निर्देश दिए जाएंगे- नवीन जैन, मेयर 

 जल कल और स्मार्ट सिटी का विवाद, भुगत रही जनता
लाइन तोड़ने वाले ठेकेदार और जलकल अधिकारियों के बीच के विवाद का जनता पर असर पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी के लापरवाह ठेकेदार पर जुर्माना किया जाना चाहिए जिसकी वजह से 5 लाख लोग पानी के लिए परेशान हैं - रवि माथुर पार्षद, पीपल मंडी  

जन्माष्टमी पर शाम को भी पानी नहीं मिला और बृहस्पतिवार को पूरे दिन पानी के लिए परेशान रहे। मजबूरी में पीने वाले पानी के कैंपर खरीद कर घरेलू काम चलाना पड़ा। आए दिन इसी तरह की समस्या आ रही है। इस पर अधिकारियों को सख्त कदम उठाना चाहिए। -राजेश राठौर ताजगंज

 अजीब तमाशा है। 36 घंटे से पानी नहीं मिल रहा। जलकल में फोन कर रहे हैं तो पता चल रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में पानी आ पाएगा। टूटी लाइन सही करने में इतना समय तो नहीं लगता। हम लोग आखिर कहां से पानी लाएंगे -रेखा शर्मा नौलक्खा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed