फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karwa Chauth 2020 in Agra News: Agra expected to have turnover of five crore rupees bangles Business on Karwachauth

Karwa Chauth 2020: ताजनगरी में करवा चौथ पर 'खनकेंगी' पांच करोड़ की चूड़ियां, ये डिजाइन हैं पहली पसंद

Fri, 30 Oct 2020 06:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Oct 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 in Agra News: Agra expected to have turnover of five crore rupees bangles Business on Karwachauth
करवा चौथ 2020: चूड़ी खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आगरा में करवा चौथ पर चूड़ियों का बाजार खनकने जा रहा है। इस दिन अनुमानित पांच करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। जो कि बीते वर्ष से डेढ़ गुना अधिक है। चूड़ियों में कुंदन रजवाड़ा स्टाइल की चूड़ियां प्रचलन में है। 

विज्ञापन


इसके अलावा अमेरिकन डायमंड और लाख की चूड़ियां भी पसंद की जा रही है। लुहारगली, शाहगंज, कमला नगर, लोहामंडी, सिंधी बाजार, राजामंडी जैसे बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। त्योहार से एक दिन पूर्व कारोबार अधिक बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन



कुंदन रजवाड़ा चूड़ियां: इस समय कुंदन रजवाड़ा चूड़ियों की मांग हैं। ये देखने में भारी होती हैं। इस साल यह फैशन चलन में है। इसकी कीमत 400 रुपये से शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकन डायमंड: यह चूड़ियां भी काफी पसंद की जा रही हैं। इस पर जड़ा जाने वाला डायमंड जैसा दिखने वाला नग चमकदार होता है। इसकी कीमत 450 रुपये से शुरू हो जाती है।

लाख की चूड़ियां: यह चूड़ियां रंग-बिरंगी और खूबसूरत होती हैं। बनारसी और सिल्क साड़ी के साथ बेहतरीन लुक देती है। कीमत 150 रुपए से शुरुआत है । 

ग्लॉसी मल्टीकलर चूड़ियां: इन चूड़ियों की खास बात यह है कि यह टूटती नहीं हैं। इसकी फिनिशिंग शानदार होती है। यह कांच और प्लास्टिक दोनों की बनी चूड़ियों पर रगं-बिरंगे चंदेरी लेस से लपेटकर तैयार की जाती हैं। कीमत 100 रुपये से शुरू है।

मेटल की चूड़ियां: कांच से इतर महिलाएं अब मेटल की चूड़ियां भी काफी पसंद करने लगी हैं।  यह सस्ती होती हैं। यह सिल्वर और ब्लैक मेटल में भी उपलब्ध हैं। कीमत 25 रुपये से शुरू हो जाती हैं। 
 

बाजार में ग्राहकों का आवागमन बढ़ा
विक्रेता राजेंद्र मित्तल ने कहा कि बाजार में ग्राहकों का आवागमन बढ़ गया है। माहौल को देखते हुए शहरभर से पांच करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। जो बीते वर्ष से डेढ़ गुना हो सकता है। 

बजट के हिसाब से वैरायटी उपलब्ध
विक्रेता आशु दियालानी ने कहा कि पर्व पर चूड़ियों का नया संग्रह काफी पसंद किया जा रहा है। सभी के बजट के हिसाब से कई वैरायटी उपलब्ध है। खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed