Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra emerges as volleyball winner after defeating Bada Gaon

Agra News: बड़ा गांव को हराकर आगरा बना वॉलीबाॅल विजेता

Thu, 26 Nov 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Agra emerges as volleyball winner after defeating Bada Gaon
बाह: सूबेदार मेजर ध्यानपाल सिंह भदौरिया स्मृति वॉलीबाल टूर्नामेंट: ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त
बाह। सूबेदार मेजर ध्यानपाल सिंह भदौरिया की स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आगरा की टीम विजेता बनी है। बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में उसने बड़ा गांव को सीधे सेटों में 25-20, 25-21 के अंतर से हरा दिया। आगरा के आनंद भदौरिया को बेस्ट स्मेशर चुना गया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में बड़ागांव ने बाघराजपुरा को 25-22, 25-20 से और दूसरे सेमीफाइनल में आगरा ने फिरोजाबाद को 25-16, 25-22 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए होने वाले टूर्नामेंटों के आयोजकों का हाैसला बढ़ाया। मैच में रेफरी अल्केंद्र सिंह जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, स्कोरर सागर, सत्यम चौहान, कमेंटेटर आशुतोष नेहरू, वसीम पठान रहे। वहीं समापन समारोह में आयोजक गौरव भदौरिया, हरवीर सिंह गुर्जर, विनोद सिंह प्रधान, हृदय नारायन शर्मा, भगत सिंह चौहान, सुनील बाबू, सुरेश पचौरी, देवेंद्र कटारा, अविनाश भदौरिया, राहुल शर्मा, गिरजेश भदौरिया, पुलकित भदौरिया आदि मौजूद रहे।

बाह: सूबेदार मेजर ध्यानपाल सिंह भदौरिया स्मृति वॉलीबाल टूर्नामेंट: खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त

बाह: सूबेदार मेजर ध्यानपाल सिंह भदौरिया स्मृति वॉलीबाल टूर्नामेंट: खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed