{"_id":"6afa1f4031898f7cea01e51c","slug":"agra-dominates-taekwondo-championship-emerges-as-winner-agra-news-c-25-agr1067-1213539-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा, बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा, बना विजेता
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप
आगरा। प्रथम उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंतिम परिणाम में आगरा प्रथम, फिरोजाबाद द्वितीय और मैनपुरी तृतीय स्थान पर रहा। रविवार को समापन समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के संयुक्त सचिव एवं आगरा ताइक्वांडो के अध्यक्ष शम्मी तोमर ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।
सिकंदरा, होली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के नौ जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा और बागपत के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने क्योरुगी, पूमसे और पैरा ताइक्वांडो स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कमांडेंट होमगार्ड राहुल कुमार, विनीत बलूनी, महासचिव सौरव सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर विक्रम सक्सेना, जितेंद्र कुशवाह, भावुक, अमन, सूर्यांश श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, शिवम गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अनुज तिवारी, संभव शर्मा, शशांक शाक्य आदि मौजूद रहे।