फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra doctors got 15 awards in Indore

आगरा: इंदौर में ताजनगरी के चिकित्सकों को मिले 15 अवार्ड, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को मिला यह सम्मान

Sat, 09 Apr 2022 12:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 12:23 AM IST
सार

आगरा के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को सबसे प्रतिष्ठित फॉग्सी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
agra doctors got 15 awards in Indore
इंदौर में छाए आगरा के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में 64वीं अखिल भारतीय फॉग्सी कॉन्फ्रेंस में आगरा के चिकित्सकों को 15 अवार्ड मिले हैं। सबसे प्रतिष्ठित फॉग्सी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और फॉग्सी अध्यक्ष डॉ. शांता कुमारी ने यह अवार्ड दिया है। 

विज्ञापन


डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को मान्यता चैंपियन और प्राइड ऑफ फॉग्सी अवार्ड भी दिया गया है। इनकी पांच पुस्तकों का विमोचन भी हुआ है। एओजीएस की सचिव डॉ. सविता त्यागी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. आरती मनोज कोरोना महामारी में गर्भ धारण पर डिस्कशन में शामिल हुईं। डॉ. आरती मनोज, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा और डॉ. मोहिता को फेलोशिप मिली है। 
विज्ञापन


एआईओजी कोरियान अवार्ड डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. नेहा अग्रवाल को मिले। डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को शांति देवी अवार्ड और डॉ. कुमुद तमस्कर को रिसर्च पुरस्कार दिया गया। बेस्ट रिसर्च वर्क के लिए सम्मान एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. मीनल जैन, डॉ. पूनम यादव, डॉ. शिखा सिंह और डॉ. नेहा अग्रवाल को मिला। डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बांझपन की वजहों पर व्याख्यान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed