Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra District Hospital Illegal Collection of 10 for one rupee OPD Slip Staff Issued Notices

एक रुपये का पर्चा 10 में: जिला अस्पताल में अवैध वसूली कर रहा था महिला कर्मचारी का पति, अधीक्षिका ने दिया नोटिस

Sun, 29 Nov 2026 04:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 04:33 PM IST
सार

आगरा जिला अस्पताल में अवैध वसूली का खेल पकड़ में आने के बाद स्टाफ के लिए आईकार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया है। काउंटर पर बड़ा बोर्ड भी लगवाया जा रहा है। इसमें पर्चा के लिए एक रुपये शुल्क और इससे अधिक रुपये मांगने पर शिकायत की जानकारी दर्ज होगी।

विज्ञापन
Agra District Hospital Illegal Collection of 10 for one rupee OPD Slip Staff Issued Notices
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल के काउंटर पर पर्चा बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद शनिवार को प्रमुख अधीक्षिका ने निरीक्षण कर स्टाफ से पूछताछ की। काउंटर पर बैठने वाला बाहरी व्यक्ति महिला कर्मचारी का पति निकला। मौके पर वह नहीं मिला। ऐसे में काउंटर प्रभारी और स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बाहरी व्यक्ति दोबारा काउंटर चैंबर में दिखने पर प्राथमिकी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में काउंटर नंबर दो पर बाहरी व्यक्ति बैठकर पर्चा बनाता था। वह एक रुपये के बजाय 10 रुपये वसूल रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राना ने काउंटर का निरीक्षण किया। स्टाफ से पूछताछ की। पता चला कि काउंटर प्रभारी से सांठगांठ करके दबंगई कर पर्चा बनाता था। मरीजों से एक रुपये के बजाय 10 रुपये वसूल रहा था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

स्टाफ के लिए आईकार्ड पहनना अनिवार्य
निरीक्षण बाद प्रमुख अधीक्षिका ने पर्चा काउंटर प्रभारी रवि और महिला कर्मचारी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही स्टाफ के लिए आईकार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया है। काउंटर पर बड़ा बोर्ड भी लगवाया जा रहा है। इसमें पर्चा के लिए एक रुपये शुल्क और इससे अधिक रुपये मांगने पर शिकायत की जानकारी दर्ज होगी।

निरीक्षण कर काउंटर स्टाफ से पूछताछ की। इसमें स्टाफ के पति के काउंटर पर बैठने की जानकारी मिली। काउंटर प्रभारी रवि को नोटिस देकर जवाब मांगा है। संबंधित व्यक्ति दोबारा काउंटर परिसर में दिखने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. अजय राना, प्रमुख अधीक्षिका, जिला अस्पताल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed