नोटिस: आगरा विकास प्राधिकरण ने जारी किया फरमान, जूता मंडी में 31 तक पैसा जमा करें नहीं तो आवंटन निरस्त
आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जूता मंडी में आवंटियों को पैसा जमा कर कब्जा लेने का एक मौका और दिया है। एडीए ने राजनगर स्थित जूता मंडी की दुकानों के आवंटियों को नोटिस जारी किया है कि जिन आवंटियों को दुकान या काउंटर आवंटित हो चुके हैं वे 31 मई तक यहां अपना कारोबार प्रारंभ कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजनगर स्थित जूता मंडी में अगर आवंटियों ने 31 मई तक पैसा जमा कर दुकान पर कब्जा नहीं लिया तो आगरा विकास प्राधिकरण उनका आवंटन निरस्त कर देगा। 12 साल से जूता मंडी को बसाने की कवायद कर रहा एडीए इससे पहले भी आवंटियों को नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन इस बार नोटिस में स्पष्ट कर दिया गया है कि 31 मई तक पैसा जमा कर जो आवंटी कारोबार शुरू नहीं करेंगे, उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जूता मंडी में आवंटियों को पैसा जमा कर कब्जा लेने का एक मौका और दिया है। एडीए ने राजनगर स्थित जूता मंडी की दुकानों के आवंटियों को नोटिस जारी किया है कि जिन आवंटियों को दुकान या काउंटर आवंटित हो चुके हैं वे 31 मई तक यहां अपना कारोबार प्रारंभ कर दें। अगर अभी तक पैसा जमा करके काउंटर या दुकान पर कब्जा नहीं लिया है तो 31 मई तक पूरा पैसा जमा करके कब्जा लेना होगा, अन्यथा उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष बीते माह टोरंट पावर, जिला उद्योग केंद्र और लीड बैंक के अधिकारियों को लेकर जूता मंडी जा चुके हैं और कैंप लगवाकर आवंटियों को जरूरी सुविधाएं और परिसर में बैंक की स्थापना के प्रयास कर चुके हैं।
30 जून तक ताज के पास दुकानें जमा करें किराया
ताजमहल के पश्चिमी गेट बेर का टीला स्थित कियोस्क और लाल पत्थर के बने ताज कॉम्पलेक्स की दुकानों का किराया अदा न करने वाले आवंटियों को भी 30 जून तक का समय दिया गया है। एडीए ने नोटिस जारी कर उन्हें 30 जून तक का वक्त दिया है। एडीए के नोटिस से व्यापारी घबराए हुए हैं। बीते साल 7 महीने तक ताजमहल के कंद होने और अब 15 अप्रैल से ताज फिर से बंद होने के कारण पर्यटक नहीं आ रहे। इससे उनके सामने किराया जमा करने, बिजली का बिल देने की मुश्किल सामने है।
सुभाष पार्क में कैंटीन और टॉयलेट बनेगा
एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा से पार्क में कैंटीन और टॉयलेट का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान यहां अवर अभियंता राजकपूर मौजूद रहे। इसके बाद उपाध्यक्ष ने शास्त्रीपुरम हाइट्स एवं शास्त्रीपुरम जोनल ऑफिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वहां पर साफ सफाई एवं उद्यानीकरण का कार्य ठीक नहीं पाया गया।
उपाध्यक्ष ने उद्यानीकरण के लिए एक माली तैनात करने और साफ सफाई के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने शास्त्रीपुरम हाइट्स में अधूरे पड़े कार्यों को तत्काल पूर्ण कराते हुए योजना को रेरा में पंजीकृत कराकर संपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा। डॉ. पैंसिया ने इसके बाद सुनारी के सेक्टर डी माता बसंती देवी स्कूल के पीछे भूखंड संख्या आर-1 से आर-7 तक का निरीक्षण कर भू उपयोग कामर्शियल किए जाने के लिए निर्देश दिए।
चिकित्सक की सलाह: कोरोना से ठीक होने के दो हफ्ते बाद लगवा सकते हैं वैक्सीन