फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Crime Kidnapped girl from outside house and tried to bury her alive in pit

Agra Crime: घर के बाहर से बच्ची को किया अगवा, गड्ढे में जिंदा दफनाने की कोशिश

Thu, 14 Jul 2022 04:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Jul 2022 04:23 AM IST
सार

बुधवार रात तकरीबन नौ बजे हल्की बारिश हो रही थी। चार साल की बच्ची घर के गेट के पास टब में नहा रही थी। तभी एक युवक आया उसे उठाकर ले गया। परिजनों को कुछ देर बाद पता चला।

विज्ञापन
Agra Crime Kidnapped girl from outside house and tried to bury her alive in pit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार रात को बारिश के दौरान घर के बाहर से चार साल की बच्ची को तीन युवक मुंह दबाकर उठाकर ले गए। परिजनों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद ही एक युवक पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद बच्ची को नुनिहाई क्षेत्र में बरामद कर लिया गया। युवकों ने बच्ची को एक गड्ढे में जिंदा दफनाने का प्रयास किया था। पुलिस ने दो लोग और पकड़ लिए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार रात को तकरीबन नौ बजे हल्की बारिश हो रही थी। चार साल की बच्ची घर के गेट के पास टब में नहा रही थी। तभी एक युवक आया उसे उठाकर ले गया। परिजनों को कुछ देर बाद पता चला। उन्होंने आसपास देखा। बेटी के नहीं मिलने पर 112 पर कॉल किया। पुलिस पहुंच गई। इससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


मोहल्ले में एक घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने फुटेज चेक किए। उसमें युवक बच्ची के पास आता नजर आया। बाद में दो युवक और आ जाते हैं। पहले बच्ची को कुछ देर देखते हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई आ तो नहीं रहा है। उसके बाद उठाकर ले जाते हैं। बच्ची की तलाश में परिजन और पुलिस जुट गई। पुलिस अलग-अलग जगह बच्चे की तलाश करने में लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुनिहाई क्षेत्र में ऊषा मार्टिन फैक्टरी के पास परिजन बेटी की तलाश में शोर मचाते पहुंचे। एक आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि बच्ची को गड्ढे में फेंक दिया है। इस पर लोग गड्ढे के पास पहुंच गए। बच्ची को उससे सकुशल बाहर निकाला। बच्ची बेहोशी की हालत में थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे उसकी आवाज नहीं आ सके।

सूचना पर सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा फोर्स के साथ पहुंचीं। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। आरोपी नशे में थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी प्रभु दयाल ने बताया कि आरोपी युवक बच्ची को घर के बाहर से अगवा कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बच्ची को बुरी नियत से उठाया था। समय रहते बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सभी नशे में हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed