फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cricketer Dhruv and Anjali well performed in Under-19 Challenger Trophy

अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में चमके ध्रुव, अंजली ने गेंदबाजी से जीता दिल

Tue, 13 Nov 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Agra Cricketer Dhruv and Anjali well performed in Under-19 Challenger Trophy
अंडर-19 क्रिकेटर ध्रुव और अंजली - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के दो क्रिकेटर्स ने अपनी-अपनी टीम से खेलते हुए सोमवार को शानदार प्रदर्शन कर शहर के लोगों का दिल जीत लिया। लखनऊ में खेली जा रही अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में आगरा के ध्रुव जुरैल ने जहां विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी और गुंटूर आंध्र प्रदेश में चल रही वूमेंस अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में आगरा की अंजली सिंह की फिरकी गेंदबाजी ने विरोधी खेमे के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन

 
चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-19 में इंडिया यलो की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवरों में 179 रन पर ऑल ऑउट हो गई। इस मैच में आगरा के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने इंडिया ब्लू की ओर से शानदार विकेट कीपिंग की। उन्होंने विकेट के पीछे पांच शिकार बनाए। चार बेहतरीन कैच पकड़े और एक खिलाड़ी को स्टंप किया। 
विज्ञापन


ध्रुव ने बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया। इंडिया ब्लू टीम के कप्तान परदोष रंज पॉल के साथ चौथे विकेट के  लिए 59 रनों की साझेदारी की। इसमें ध्रुव ने 43 गेंदों में दो चौकों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। इंडिया ब्लू ने 44.5 ओवरों में 183 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर गूंटूर, आंध्र प्रदेश में खेली गई वूमेंस अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में ताजनगरी की बेटी अंजली सिंह ने शानदार किफायती गेंदबाजी से शहर के लोगों का दिल जीता। ऑफ स्पिनर और दाएं हाथ की बल्लेबाज अंजली ने अपनी फिरकी से इंडिया रेड की बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी बेहतरीन रही। इंडिया रेड ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। इंडिया ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंजली ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए। इसमें खास बात यह रही कि अंजली ने 24 में से 14 डॉट गेंदें फेंकी। इंडिया ब्लू ने यह मैच 19.5 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed